लता मंगेशकर : पार्श्व गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) को लेकर खुशी की खबर सामने आयी है। बताया जा रहा है कि 92 वर्षीय लता दीदी ने कोरोना वायरस को मात दे दी है। उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। लता दीदी को वेटिंलेटर से हटा दिया गया है। हालांकि अभी वो आईसीयू में भर्ती हैं।
लता मंगेशकर : ढाई दिनों से वेंटिलेटर से बाहर है
लता दीदी का इलाज दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में जारी है। उनका इलाज डॉ प्रतीत समदानी और उनकी टीम द्वारा किया जा रहा है। डॉ प्रतीत समदानी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि वह ढाई दिनों से वेंटिलेटर से बाहर है, लेकिन अभी भी निगरानी में है। स्वास्थ्य में मामूली सुधार के कारण उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया है। हालांकि उन्हें अभी भी आईसीयू में रखा जायेगा।
Mumbai | Veteran singer Lata Mangeshkar’s health condition has marginally improved. Her ventilator support was removed two days ago. She will continue to be under observation in ICU: Dr Pratit Samdani, Breach Candy Hospital
(file photo) pic.twitter.com/HPjbdoOHZQ
— ANI (@ANI) January 29, 2022
View this post on Instagram