परिणीति चोपड़ा : बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इतनी खूबसूरत हैं कि वो जो भी आउटफिट पहनें उनमें खूबसूरत ही लगती हैं। इंडियन लुक से लेकर वेस्टर्न लुक में परिणीति कमाल ही लगती हैं। वैसे भी उनका ड्रेसिंग सेंस काफी कमाल का है। हाल ही में उन्होंने कुछ फोटोशूट करवाये हैं, जो खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।
परिणीति चोपड़ा : दिलकश अंदाज ने जीता दिल
परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और आये दिन अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उन तस्वीरों में परिणीति पिंक कलर के पैंट सूट में नजर आ रही हैं। इस लुक में वो बहुत ज्यादा ही स्टाइलिश लग रही हैं।
हाई हिल्स और ओपन हेयर ने लुक को बनाया कमाल
पिंक पैंट सूट के साथ परिणीति ने हाई हिल्स पहने हुए हैं। इस दौरान परिणीति ने न्यूड मेकअप किया है और अपने हेयर को ओपन रखा है। उनका ये किलर लुक फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। साथ ही उनकी कातिलाना अदायें पर तो कोई भी अपना दिल हार बैठे।
View this post on Instagram
अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
आखिरी बार परिणीति चोपड़ा फिल्म साइना में नजर आयी थीं। इस फिल्म में उन्होंने साइना नहवाल का किरदार निभाया था।
इसके अलावा परिणीति इन दिनों कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाला शो हुनरबाज को जज कर रही हैं। इसमें उनके साथ मिथुन चक्रवर्ती और करण जौहर भी नजर आ रहे हैं। दूसरी ओर परिणीति रिभु दासगुप्ता की फिल्म अनटाइटल्ड में काम कर रही हैं।
View this post on Instagram