Thursday, March 28, 2024
HomeBollywoodसलमान-ऐश्वर्या : सलमान और ऐश्वर्या की love story जो हमेशा के लिये...

सलमान-ऐश्वर्या : सलमान और ऐश्वर्या की love story जो हमेशा के लिये रह गई अधूरी

सलमान-ऐश्वर्या : हिंदी सिनेमा जगत में ऐसी बहुत सी प्रेम कहानियां बनी जो भले ही कभी पूरी नहीं हो पायी लेकिन हमेशा के लिये अमर हो गई। ऐसी ही प्रेम कहानी रही सलमान खान और ऐश्वर्या रॉय की। सलमान खान और ऐश्वर्या रॉय की प्रेम कहानी अधूरी रह गई लेकिन आज भी लोग दोनों का नाम एक साथ लेते हैं। 56 साल की उम्र होने के बावजूद सलमान खान ने अब तक शादी नहीं की। वहीं ऐश्वर्या रॉय ने अभिषेक बच्चन के साथ शादी रचा ली और उनकी एक बेटी आराध्या भी है।

सलमान-ऐश्वर्या : सलमान खान को बेपनाह मोहब्बत करती थीं ऐश्वर्या

ऐश्वर्या रॉय ने एक इंटरव्यू में बताया कि सलमान खान उनके साथ मारपीट करते थे। लेकिन ऐश्वर्या सब कुछ सहन कर लेती थीं क्योंकि वो सलमान को बहुत चाहती थीं। सलमान का हर रियेक्शन उनको मंजूर था। लेकिन हद उस वक्त हो गई और ये रिश्ता हमेशा के लिेय टूट गया। रिश्ता ऐसा टूटा कि आज तक ऐश्वर्या सलमान खान का नाम तक सुनने को तैयार नहीं होती हैं।

आधी रात पहुंचकर ऐश्वर्या रॉय के घर हंगामा करने लगे थे सलमान

एक दिन जब ऐश्वर्या रॉय ने सलमान खान को फोन नहीं किया तो वो आधी रात को ऐश के घर पहुंचकर जोर-जोर से उनका दरवाजा टूट गया। सलमान ने ऐश को धमकी भी दी थी कि वो 19वीं मंजिल से कूद जाएंगे और सुबह के 3 बजे तक दरवाजा पीटते रह गये थे। दरवाजा पीटते-पीटते सलमान खान के हाथ भी जख्मी हो गये थे। आखिर में सुबह के 6 बजे दरवाजा खुला था।

सलमान खान के इस हंगामे के पीछे की वजह ये बताई जाती है कि वो ऐश्वर्या से शादी करना चाहते थे।  लेकिन ऐश उस वक्त शादी के लिए तैयार नहीं थीं। बाद में ऐश के पिता ने सलमान खान के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवा दी थी। इससे सलमान खान की इज्जत बहुत खराब हुई थी। इसके बाद सलमान खान और ऐश्वर्या रॉय के बीच धीरे-धीरे दूरी आने लगी और वो हमेशा के लिये दूर हो गये।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular