Friday, March 29, 2024
HomeBollywoodसलमान खान : सलमान खान के म्यूजिक वीडियो मैं चला ने रिलीज...

सलमान खान : सलमान खान के म्यूजिक वीडियो मैं चला ने रिलीज होते ही मचाया धमाल

सलमान खान : बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और साउथ इंडस्ट्री की हसीना प्रज्ञा जायसवाल का आज म्यूजिक वीडियो रिलीज हो गया है। गाने ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है। ये म्यूजिक वीडियो सलमान खान और प्रज्ञा जायसवाल के अलावा गुरु रंधावा और भाईजान की गर्लफ्रैंड लूलिया वंतूर के कारण सुर्खियों में बना हुआ है।

सिख बने हुए हैं सलमान खान

म्यूजिक वीडियो में सलमान खान के लुक की बात करें तो वो सिख बने हुए नजर आ रहे हैं। उनका ये लुक फाइनल द अंतिम ट्रूथ फिल्म की याद दिया रहा है। वहीं प्रज्ञा जायसवाल साड़ी में बहुत खूबसूरत दिख रही हैं। प्रज्ञा का लुक दंबंग फिल्म की सोनाक्षी सिन्हा से मिलता-जुलता है। वीडियो में देसी रोमांस को दर्शाता हुआ नजर आ रहा है।

गुरु रंधावा और लूलिया वंतूर की आवाज ने किया कमाल

गुरु रंधावा हर बार की तरह अपनी आवाज से जादू ब‍िखेरते नजर आये। उनकी आवाज की मिठास और सॉफ्टनेस गाने के साथ परफेक्ट मैच कर रही है। यूल‍िया वंतूर ने भी बहुत शानदार गाया है। यूजर्स इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। गाने ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है। एक यूजर ने लिखा ‘गुरु की आवाज और सलमान का एवर चार्म‍िंग लुक एक दूसरे को कॉम्प्लीमेंट कर रहा है, प्रज्ञा भी बहुत अच्छी लग रही है। एक अन्य यूजर ने लिखा इस गाने में इतना सुकून है और इसका डायरेक्शन भी बहुत अच्छे से किया गया है…स‍िंपल…ब्यूटीफुल…और आवाज…सब कुछ इतना सूद‍िंग है।

सलमान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

सलमान खान के अपकमिंग प्रोजेक्टस की बात करें तो वो किक 2, पवन पुत्र भाईजान, कभी ईद कभी दिवाली और नो एंट्री का सीक्वल शामिल है। वो शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म पठान में भी कैमियो रोल करते नजर आने वाले हैं। यानि की साफ आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर भाईजान का जलवा बिखरने वाला है।

RELATED ARTICLES

Most Popular