Thursday, April 17, 2025
HomeBollywoodजान्हवी कपूर : ब्लैक मोनोकनी पहन जान्हवी कपूर ने इंटरनेट पर लगाई...

जान्हवी कपूर : ब्लैक मोनोकनी पहन जान्हवी कपूर ने इंटरनेट पर लगाई आग

जान्हवी कपूर : बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर जब भी सोशल मीडिया पर कुछ शेयर करती हैं, वो देखते ही देखते वायरल हो जाता है। फैंस उनके फैशन सेंस के दीवाने हैं। जान्हवी का स्टाइल और फैशन सेंस वाकई बेहद कमाल का है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं।

जान्हवी कपूर की फोटो देख फैंस हुए क्रेजी

जान्हवी कपूर इन दिनों अपने दोस्तों के साथ वेकेशन एंज्वॉय कर रही हैं। वेकेशन से ही उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की है। पहली तस्वीर में जान्हवी ब्लैक कलर की मोनोकनी पहनकर चिल करती हुईं नजर आ रही हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि जान्हवी कितनी हॉट लग रही हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘यूडिमोनिया’। आपको बता दें कि ‘यूडिमोनिया’ का मतलब होता है एक अच्छी जिदंगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

उनकी ये तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फैंस को जान्हवी का ये लुक काफी पसंद आ रहा है। वहीं दूसरी तस्वीर में प्राकृतिक का बहुत अच्छा दृश्य नजर आ रहा है। अन्य तस्वीर में जान्हवी अपनी दोस्त के साथ बैठी हुईं नजर आ रही हैं और भी तस्वीरों में वो अपने दोस्तों के साथ हैं।

बीते दिनों कोरोना से हो गई थीं संक्रमित

याद हो कि बीते दिनों जान्हवी कपूर, उनकी बहन खुशी कपूर और पिता बोनी कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये थे। जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की थी। जिसमें वो अपने मुंह में थर्मामीटर लगाईं हुईं नजर आ रही थीं। वहीं दूसरी तस्वीर में जान्हवी कपूर अपनी छोटी बहन खुशी कपूर के साथ आऱाम करती हुईं दिख रही थीं। जान्हवी कपूर और खुशी कपूर से पहले उनके बड़े भाई अर्जुन कपूर और बहन अंशुला कपूर भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular