Sunday, May 19, 2024
HomeBollywoodअनुष्का शर्मा : क्रिकेटर बनकर बड़े पर्दें पर वापसी कर रही हैं...

अनुष्का शर्मा : क्रिकेटर बनकर बड़े पर्दें पर वापसी कर रही हैं अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा : भारतीय क्रिकेट टीम के मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली को तो हर किसी ने मैदान में अपने बल्ले से चौके-छक्के जड़ते हुए देखा है। जब वो मैदान में आते हैं तो कमाल कर देते हैं। लेकिन अब उनकी पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को भी मैदान में कमाल करते हुए देखा जायेगा। अब वो भी क्रिकेटर की भूमिका में नजर आने वाली हैं।

अनुष्का शर्मा पूर्व भारतीय कप्तान झूलन गोस्वामी के रोल में आयेगीं नजर

3 सालों के बाद अनुष्का शर्मा ने अपने कमबैक प्रोजेक्ट का ऐलान किया है। इस फिल्म का नाम है चकदा एक्सप्रेस। फिल्म में अनुष्का महिला भारतीय क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी के रोल में नजर आने वाली हैं।

बंगाली भाषा बोलती नजर आ रही हैं अनुष्का

फिल्म का फर्स्ट लुक 1 मिनट चार सेकंड का है। इस फर्स्टलुक में देख सकते हैं कि अनुष्का शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम की ड्रेस में दिख रही हैं और बंगाली भाषा बोलते हुए नजर आ रही हैं। बता दें कि भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी में दुनियाभर में लोग चकदा एक्सप्रेस के नाम से जानते हैं। इसी नाम पर फिल्म का नाम रखा गया है। इस फिल्म का निर्देंशन प्रोसित रॉय कर रहे हैं।

इंस्टा पर फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा, यह सच में एक खास फिल्म है क्योंकि यह एक बलिदान की कहानी है। चकदा एक्सप्रेस उनके जीवन और वक्त से प्रेरित है। पूर्व भारतीय कप्तान झूलन गोस्वामी और यह महिला क्रिकेट की दुनिया के बारे में यह फिल्म आंखें खोलने वाली होगी। एक ऐसे दौर में झूलन ने क्रिकेटर बनने और अपने देश को वैश्विक मंच पर गौरवान्वित करने का फैसला किया, जब महिलाओं के लिए खेल खेलने के बारे में सोचना भी बहुत मुश्किल था।

RELATED ARTICLES

Most Popular