Friday, March 29, 2024
HomeTVजैस्मिन भसीन : क्या जैस्मिन भसीन ने गुपचुप रचा ली है शादी

जैस्मिन भसीन : क्या जैस्मिन भसीन ने गुपचुप रचा ली है शादी

जैस्मिन भसीन : टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन एक लंबे वक्त से एक्टर अली गोनी को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। सोशल मीडिया पर भी जैस्मिन और अली एक दूसरे के साथ खूब तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में जैस्मिन ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जो तेजी से वायरल हो रही है।

जैस्मिन भसीन लाल चूड़े में आयीं नजर

हाल ही में जैस्मिन भसीन ने जो तस्वीर शेयर की है, उस तस्वीर में उनके हाथो में लाल चूड़ा नजर आ रहा है। आमतौर पर ये चूड़ा नई-नवेली दुल्हन के हाथों में ही होता है। इस तस्वीर को देखकर ही लोग कयास लगा रहे हैं कि उन्होंने अली गोनी के साथ गुपचुप शादी रचा ली है। फैंस फोटो पर कॉमेंट करके पूछ रहे हैं कि क्या आपने शादी कर ली हैं।

 

इस तस्वीर में जैस्मिन जैस्मिन ने ग्रे स्वेटशर्ट और पर्पल कलर की पैंट पहनी है। वह बीच किनारे रेत पर बैठीं हंसती हुई पोज देती नजर आ रही हैं। उनके हाथों मे लाल चूड़ा नजर आ रहा है। इस तस्वीर को शेयर कर जैस्मिन ने कैप्शन में लिखा है, ‘शाइनिंग एंड स्माइलिंग।’

बता दें कि ये तस्वीर किसी म्यूजिक एलब्म की लग रही है।

जैस्मिन और अली की जोड़ी है फेवेरट

जैस्मिन भसीन और अली गोनी की जोड़ी दर्शकों की फवरेट जोड़ी में से एक है। बिग बॉस सीजन 14 में जैस्मिन और अली दोनों साथ में नजर आये थे। बिग बॉस के घर में ही दोनों ने अपने प्यार का इजहार किया था। तब से लेकर आज तक दोनों साथ में हमेशा देखे जाते हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular