Wednesday, April 17, 2024
HomeBollywoodधर्मेंद्र : देर रात धर्मेंद्र ने किया ट्वीट, फैन ने कहा सो...

धर्मेंद्र : देर रात धर्मेंद्र ने किया ट्वीट, फैन ने कहा सो जाओ सर

धर्मेंद्र : बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। अक्सर वो थोब्रैक से लेकर अपनी लेस्टेट फोटोशूट और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। फैंस भी उनसे जुड़ी खबरों को जानने के लिये बहुत एक्साइटेट रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट और तस्वीरों को खूब पसंद भी किया जाता है। फैन धरम पॉजी को जितना प्यार करते हैं उतनी ही उनकी चिंता भी करते हैं।

धर्मेंद्र : देर रात जागकर उन्होंने किया ट्वीट

देर रात जागकर धरम पॉजी ने ट्वीट किया। राजा मेहंदी के गाने का एक वीडियो शेयर कर धरम पॉजी ने उनको याद किया। उन्होंने लिखा, नलिनी जी, आप कमाल की…राजा मेहंदी अली खान का अच्छा लिखा गीत और मदन मोहन द्वारा बहुत अच्छी तरह से तैयार किया गया.. लेकिन बुरी तरह से संपादित। नया कलाकार होने के नाते, मैंने सही ठहराने की कोशिश की करता…।’ इसी बीच इतनी देर रात धरम पॉजी को जागा देख एक फैन को चिंता होने लगी। फैन ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, इतनी रात को जागना सेहत के लिए ठीक नही है सर। इस पर धरम पॉजी ने भी जवाब देते हुए लिखा, नींद के भी अपने नखरे होते हैं, अक्षय, कभी-कभी बर्दाश करने पड़ते हैं। धरम पॉजी ने अपने फैन को यकीन दिलवाया कि वो थोड़ी देर में सो जायेंगे।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आयेंगे नजर

धरम पॉजी आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वो सनी देओल, बॉबी देओल और करण देओल के साथ अपने 2 फिल्म में भी नजर आयेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular