Sunday, September 8, 2024
HomeBollywoodधर्मेंद्र : सलमान खान के बर्थडे पर धर्मेंद्र ने दिया प्यारा सा...

धर्मेंद्र : सलमान खान के बर्थडे पर धर्मेंद्र ने दिया प्यारा सा संदेश

धर्मेंद्र : बॉलीवुड के सुपरस्टार्स सलमान खान आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर चारों ओर से उन्हें बधाई संदेश मिल रहे हैं। इसी क्रम में बॉलीवुड के हीमैन और सलमान खान के चहीते अभिनेता धरम पॉजी ने भी सलमान खान को जन्मदिन की बधाई दी है।

धर्मेंद्र : बॉलीवुड के सुपरस्टार्स सलमान खान आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर चारों ओर से उन्हें बधाई संदेश मिल रहे हैं। इसी क्रम में बॉलीवुड के हीमैन और सलमान खान के चहीते अभिनेता धरम पॉजी ने भी सलमान खान को जन्मदिन की बधाई दी है।

 धरम पॉजी ने टविटर और इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट

धरम पॉजी ने सलमान खान को टविटर और इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने सलमान खान के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, हैप्पी बर्थडे सलमान जीते रहो।

सलमान खान ने  धर्मेंद्र को बताया था सबसे हैंडसम

बीते दिनों सलमान खान अपनी मूवी अंतिम द फाइनल ट्रूथ का प्रमोशन करने के लिये रणवीर सिंह के शो बिग पिक्चर के सेट पर पहुंचे थे। इस दौरान सलमान ने बताया था कि वो धरम पॉजी के बहुत बड़े फैन हैं। सलमान ने कहा था मैंने हमेशा से धरम जी को ही फॉलो किया है। उनके चहेरे पर एक मासूमियत है। वो सबसे खूबसूरत शख्सियत हैं। उनकी मैनली बॉडी का मैं फैन हूं।

इसके बाद धरम पॉजी ने भी इंस्टाग्राम के जरिये सलमान खान की तारीफ की थी। उन्होंने एक पोस्ट कर लिखा था, प्यारे सलमान, आपने जो प्यार भरा कमेंट मेरे बारे में किया उसके लिए मेरी तरफ से आपको ढेर सारा प्यार। अब मैं कल की कहानी हो गया हूं। आप बॉलीवुड के सबसे हैंडसम एक्टर हो। आपकी सादगी के लिए आपको मैं पसंद करता हूं। जीते रहो, हमेशा स्वस्थ्य और खुशहाल रहो. मेरी दुआएं हमेशा तुम्हारे साथ हैं।

दोनों सुपरस्टार्स एक दूसरे के हैं बेहद करीब

अगर पर्सनल लाइफ की बात की जायें तो सलमान और धर्मेंद्र दोनों ही एक दूसरे के बेहद करीब हैं। दोनों ने साथ में प्यार किया तो डरना क्या फिल्म में साथ में काम किया था। इसके अलावा यमला पगला दीवाना 3 फिल्म के एक गाने में सलमान खान और धरम पॉजी साथ में नजर आये थे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular