Friday, March 29, 2024
HomeBollywoodकरीना कपूर और अमृता अरोड़ा के बाद ये एक्ट्रेसस भी हुईं कोरोना...

करीना कपूर और अमृता अरोड़ा के बाद ये एक्ट्रेसस भी हुईं कोरोना का शिकार

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और अमृता अरोड़ा को लेकर बीते कल ही खबरें आयी थीं कि वो दोनों कोरोना से संक्रमित हो गई हैं। अब करीना और अमृता के बाद संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर और सोहेल खान की पत्नी सीमा खान भी करोना की चपेट में आ गई हैं। कुछ दिनों पहले ही करीना कपूर, अमृता अरोड़ा, सीमा खान और महीप कपूर रिया कपूर और करण जौहर की पार्टी में शामिल हुईं थीं।

अब डर है कि इस पार्टी में शामिल होने वाले अन्य सेलेब्स भी कोरोना की चपेट में आ सकते हैं। इनके अलावा इस पार्टी में करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा और नीना गुप्ता मसाबा गुप्ता भी शामिल हुई थीं। बीएमसी ने बीते कल ही करीना कपूर और अमृता अरोड़ा की बिल्डिंग को सील कर दिया है। इसके साथ ही बीएमसी की ओर से इनकी बिल्डिंग में कोविड टेस्टिंग कैंप लगाया जा रहा है।

संजय कपूर ने खुद महीप कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि ”हां, वह हल्के लक्षणों के साथ कोविड पॉजिटिव हैं और उन्होंने खुद को आइसोलेशन में रखा है।”

बता दें कि करीना कपूर, अमृता अरोड़ा, महीप कपूर और सीमा खान की गर्ग गैंग हैं। ये हसीनायें अक्सर मिलकर पार्टीज करती रहती हैं। मुंबई बीएमसी की ओर से कहा गया है कि करीना कपूर और अमृता अरोड़ा ने पिछले दिनों कोविड नियमों को उल्लघंन करते हुए कई पार्टी की हैं। BMC ने करीना कपूर और अमृता अरोड़ा के संपर्क में आने वाले सभी लोगों से RT-PCR टेस्ट कराने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular