Friday, March 29, 2024
HomeBhojpuri Cinemaभोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव पर केस दर्ज, अश्लील गाने बनाने का...

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव पर केस दर्ज, अश्लील गाने बनाने का आरोप

भोजपुरी के सुपरस्टार और बिग बाॅस 13 के कंटेस्टेंट खेसारी लाल यादव के खिलाफ मुंबई में केस दर्ज हुआ है। भोजपुरी के सुपरस्टार सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव के आजकल बुरे दिन चल रहे हैं। एक के बाद एक उनके खिलाफ लोग पुलिस के पास पहुंच रहे हैं। ताजा मामला उनके एक गाने को लेकर विवाद का है। इस गाने को लेकर उनपर महिलाओं को लेकर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा है।

नई दिल्ली। भोजपुरी के सुपरस्टार और बिग बाॅस 13 के कंटेस्टेंट खेसारी लाल यादव के खिलाफ मुंबई में केस दर्ज हुआ है। भोजपुरी के सुपरस्टार सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव के आजकल बुरे दिन चल रहे हैं। एक के बाद एक उनके खिलाफ लोग पुलिस के पास पहुंच रहे हैं। ताजा मामला उनके एक गाने को लेकर विवाद का है। इस गाने को लेकर उनपर महिलाओं को लेकर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा है। खेसारी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 292, 294 और 354 के तहत मुंबई में मामला दर्ज कराया गया है।

शिकायतकर्ता ने कहा-‘खेसारी लाल यादव पैसे कमाने के इरादे से ‘अश्लील गाना’ और वीडियो बनाते हैं।’ उनके हाल ही में रिलीज़ हुए गाने ‘चाची के बच्ची सपनवा में आती हैं’ का भी उल्लेख करते हुए सुरजित सिंह ने कहा- ‘इन गानों से समाज में महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंच रहा है।’ इतना ही नहीं शिकायतकर्ता ने स्क्रीनशॉट प्रूफ भी जमा करवाते हुए खेसारी लाल यादव के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर खेसारी के गानों की धूम बता दें कि खेसारी लाल यादव को गाने ठीक बा ने सोशल मीडिया पर काफी धूम मचाई थी। फिलहला खेसारी का नया सॉन्ग डबल चोटी रिलीज हो चुका है। इस पर ताबड़तोड़ लाइक्स आ रहे है। डबल चोटी के लिरिक्स रजनीश चौबे ने लिखे है। खेसारी के अलावा इसमें अंतरा सिंह प्रियंका ने भी आवाज दी है। खेसारी को तब ज्यादा लोगों ने जाना जब वे बिग बॉस के घर में आए थे।


सनातन सेवा फाउंडेशन के प्रमुख श्री सुजीत सिंह ने मुंबई में खेसारी लाल के खिलाफ ये मामला दर्ज कराया है। खेसारी पर आरोप है कि वह पैसे कमाने के लिए अपने गानों में अश्लीलता परोसते हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में खेसारी लाल यादव के गाने ‘चाची के बाची सपनवां में आती है’ का उदाहण दिया है। सिंह ने यादव के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


वहीं एक अन्य मामले में भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव के खिलाफ पटना के बुद्धा कॉलोनी थाने में लिखित शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता ने खेसारी पर धमकी देने से सहित कई गंभीर आरोप लगाये हैं। बुद्धा कॉलोनी थाना प्रभारी कैसर आलम ने बताया कि आवेदन मिला है। शिकायतों की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले भी सिंगर के खिलाफ लखनऊ, उत्तर प्रदेश में मामला दर्ज किया गया था।मार्च 2021 में फिल्म निर्देशक राजकुमार पांडे ने खेसारी लाल यादव पर धमकी और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया गया था। यादव ने सोशल मीडिया पर निर्देशक के लिए अपमानजनक टिप्पणी की और उन्हें धमकी भी दी थी।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular