Sunday, May 19, 2024
HomeBollywoodराजकुमार राव ने फिल्मी स्टाइल में पत्रलेखा को किया प्रपोज

राजकुमार राव ने फिल्मी स्टाइल में पत्रलेखा को किया प्रपोज

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव आज अपनी लॉन्ग टाईम गर्लफ्रैंड पत्रलेखा से शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी चंडीगढ़ के ऑबेरॉय सुखविलास स्पा रिजॉर्ट में हो रही है। इनकी शादी से ठीक एक दिन पहले दोनों का रोमांटिक मोमेंट कैमरे में कैद हो गया। कपल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बीती रात बहुत धूम-धाम के साथ राजकुमार और पत्रलेखा की मेहंदी रस्म सेलीब्रेट की गई। इस प्री-वेडिंग के दौरान के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इनमें से एक ऐसा वीडियो में भी सामने आया है जिसमें राजकुमार राव अपने घुटनों के बल पर बैठ कर पत्रलेखा को प्रपोज करते नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

राजकुमार घुटने के बल पर बैठकर पत्रलेखा को प्रपोज करते हैं। राजकुमार को घुटने के बल बैठा देख पत्रलेखा भी उनके पास आकर बैठ जाती है। इसके बाद राजकुमार पत्रलेखा को अंगूठी पहनाते हैं। अंगूठी पहनाने के बाद दोनों मिलकर रोमांटिक डांस करते हैं।

R

RELATED ARTICLES

Most Popular