Saturday, July 27, 2024
HomeBollywoodइस एक्टर के प्यार में पागल थीं शिल्पा शेट्टी, मिला यह धोखा,...

इस एक्टर के प्यार में पागल थीं शिल्पा शेट्टी, मिला यह धोखा, फिर राज की हो गयीं चुपके-चुपके

बॉलीवुड की खूबसूरत व फिट एक्ट्रेसेस में से एक शिल्पा शेट्टी आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है। आज भी वह उतनी ही फिट हैं। शिल्पा शेट्टी ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की। उसके बाद फिल्म गाता रहे मेरा दिल से एक्टिंग करियर की शुरुआत की। लेकिन ये फिल्म कभी रिलीज नहीं हो सकती। इसके बाद एक्ट्रेस ने शाहरुख खान और काजोल के साथ फिल्म 'बाजीगर' से अपना डेब्यू किया।

नई दिल्ली। बॉलीवुड की खूबसूरत व फिट एक्ट्रेसेस में से एक शिल्पा शेट्टी आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है। आज भी वह उतनी ही फिट हैं। शिल्पा शेट्टी ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की। उसके बाद फिल्म गाता रहे मेरा दिल से एक्टिंग करियर की शुरुआत की। लेकिन ये फिल्म कभी रिलीज नहीं हो सकती। इसके बाद एक्ट्रेस ने शाहरुख खान और काजोल के साथ फिल्म ‘बाजीगर’ से अपना डेब्यू किया।

ये फिल्म सुपरहिट रही थी और शिल्पा की किस्मत भी चमक गई थी। इस फिल्म के बाद शिल्पा ने ‘आग’ और ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में की। लेकिन प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा शिल्पा पर्सनल लाइफ के कारण भी सुर्खियों में रहीं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में शिल्पा को फिल्म धड़कन ने पहचान दिलाई थी। धड़कन में उन्होंने अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के साथ काम किया था। अपने फिल्मी करियर के अलावा शिल्पा शेट्टी को निजी जीवन भी चर्चा में रहा है।

इस फिल्म में उन्होंने अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के साथ काम किया था। फिल्म में शिल्पा और अक्षय को पसंद किया गया था, हालांकि सुनील शेट्टी ने अपनी अलग छाप दर्शकों पर छोड़ी थी। अपने फिल्मी करियर के अलावा शिल्पा शेट्टी को निजी जीवन के लिए भी जाना जाता रहा है। एक समय था जब शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार के अफेयर के चर्चे बॉलीवुड में खूब हुआ करते थे। दोनों के बीच प्यार की शुरुआत फिल्म मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी की शूटिंग के दौरान हुआ था। हालांकि जितने चर्चे दोनों के रिश्ते के हुए, उतना ही जबरदस्त दोनों का ब्रेकअप भी था।

खबर थी कि अक्षय कुमार ने शिल्पा शेट्टी को छोड़ ट्विंकल खन्ना से दिल लगा लिया था। ऐसे में शिल्पा को बड़ा झटका लगा था। शिल्पा शेट्टी, उस समय अक्षय कुमार से काफी नाराज थीं और इसे लेकर उन्होंने साल 2000 में इंटरव्यू भी दिया था। इस इंटरव्यू में शिल्पा शेट्टी ने दावा दिया था कि अक्षय कुमार ने शुरू से उन्हें धोखा दिया था। एक बड़ा और दर्दनाक ब्रेकअप झेल चुकीं शिल्पा शेट्टी की जिंदगी में पति राज कुंद्रा की एंट्री एक बिजनेस पार्टनर के तौर पर हुई थी। उस समय राज कुंद्रा S2 नाम के परफ्यूम के प्रमोशन में शिल्पा शेट्टी की मदद कर रहे थे। जब दोनों के साथ होने की खबरें उड़ीं तो राज कुंद्रा ने इन्हें खारिज कर दिया था। शिल्पा शेट्टी को पहली मुलाकात में राज कुंद्रा पसंद आ गए थे। हालांकि उनकी दोस्त ने उन्हें बताया था कि राज पहले से शादीशुदा हैं। बाद में राज कुंद्रा से उन्हें पता चला था कि वह अपनी पहली पत्नी से तलाक ले रहे हैं। राज कुंद्रा ने भी एक इंटरव्यू में बताया था कि शिल्पा शेट्टी से उन्हें पहली नजर में ही प्यार हो गया था।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular