Saturday, July 27, 2024
HomeBollywoodइन हसीनाओं को पीछे छोड़कर, इंडियाज मोस्ट डिजायरेबल वुमन की लिस्ट में...

इन हसीनाओं को पीछे छोड़कर, इंडियाज मोस्ट डिजायरेबल वुमन की लिस्ट में टॉप पर पहुंची रिया चक्रवर्ती

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती काफी खबरों में आ गई थीं। वो स्पॉटलाइट में बनी रहीं। अब रिया चक्रवर्ती ने द टाइम्स 50 मोस्ट डिजायरेबल वुमेन 2020 में टॉप किया है। बता दें कि इस लिस्ट में विभिन्न क्षेत्रों में 40 से कम उम्र की महिलाओं को शामिल किया गया है।

नई दिल्ली। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती काफी खबरों में आ गई थीं। वो स्पॉटलाइट में बनी रहीं। अब रिया चक्रवर्ती ने द टाइम्स 50 मोस्ट डिजायरेबल वुमेन 2020 में टॉप किया है। बता दें कि इस लिस्ट में विभिन्न क्षेत्रों में 40 से कम उम्र की महिलाओं को शामिल किया गया है। इस लिस्ट में कुछ नए स्टार्स में अनुजा जोशी, श्रेया चौधरी, नेहा जायसवाल (LIVA मिस दिवा रनर-अप 2020), त्रिधा चौधरी, श्रिया पिलगांवकर, अलाया फर्नीचरवाला, श्रेया धनवंतरी, कल्याणी प्रियदर्शन (कोच्चि टाइम्स मोस्ट डिजायरेबल वुमन 2020) शामिल हैं।


बता दें कि पिछले साल रिया चक्रवर्ती सबसे चर्चित लोगों में से एक थी। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से लगातार उनकी कथित गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती सुर्खियों में बनी हुई हैं। सुशांत केस में रिया को आरोपी माना गया था। इस केस में रिया को एनसीबी ने गिरफ्तार भी किया था। फिल्मों की बात करें तो रिया चक्रवर्ती जल्द ही फिल्म चेहरे में नजर आने वाली हैं। फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में हैं।

 

फिल्म 9 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इसकी रिलीज डेट आगे कर दी गई है। रिया चक्रवर्ती ने मोस्ट डिजायरेबल वुमन ऑफ 2020 में पहली जगह हासिल की हैं। दरअसल, यह सिर्फ शारीरिक अपील और ग्लैमर के बारे में है। लेकिन यह इस बारे में भी है कि आप किसी व्यक्ति के बारे में कितना सोचते हैं। रैंकिंग एक आंतरिक जूरी के साथ एक ऑनलाइन पोल में डाले गए वोटों पर आधारित है।

RELATED ARTICLES

Most Popular