बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों छोटे पर्दे पर बिग पिक्चर शो को होस्ट करते नजर आ रहे हैं। 16 अक्टूबर से शो की शुरुआत हो चुकी है। शो के पहले दिन ही रणवीर सिंह ने अपनी मस्ती से शो में जान डाल दी है। इस दौरान रणवीर सिंह ने अपनी शादी-शुदा लाइफ के कई सीक्रेट का खुलासा किया।
शो में रणवीर ने कंटेस्टेंट से कहा, ‘जैसा की आप लोग जाते हैं मेरी शादी हो गई है और अब 2-3 साल में बच्चे भी होंगे। भाईसाब, आपकी भाभी इतनी प्यारी बच्ची थी ना। मैं तो रोज उसकी बेबी तस्वीरें देखता हूं, कहता हूं एक ऐसी दे दे मुझे बस मेरी लाइफ सेट हो जाए। रणवीर सिंह ने कहा कि अपने होने वाले बच्चों के लिए एक नामों की लिस्ट भी तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं नामों को शॉर्टलिस्ट कर रहा हूं। क्या आप बुरा तो नहीं मानेंगे अगर मैं आपसे ‘शौर्य’ ले लूं?’
रणवीर सिंह और दीपिका बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहद ही क्यूट कपल हैं। दोनों की जोड़ी को दर्शक काफी पसंद करते हैं। तीन पहले कपल ने इटली में जाकर अपनी शादी रचाई थी।