देशभर में दुर्गा पूजा की धूम मची हुई है। चारों ओर मां की उपासना की ध्वनि गूंज रही है। बॉलीवुड सेलेब्स के ऊपर भी दुर्गा पूजा का रंग चढ़ हुआ है। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल दुर्गा पूजा पंडाल में नजर आयीं।
मुंबई के सांता क्रूज रोज पर हीरावती बैंकट हॉल में दुर्गा उत्सव रखा गया है। इस पूजा आराधना में कई सेलेब्स पहुंचे थे। इन्हीं में से बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल भी थीं, जिनकी तस्वीरें सभी का ध्यान खींच रही हैं। इस दौरान काजोल बहुत खूबसूरत लग रही थीं। काजोल पिंक कलर की साड़ी पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं। साड़ी से मैच करते हुए उन्होंने फ्लोरल प्रिंट वाला स्लीवलेस ब्लाउज पहना हुआ है।
काजोल ने हाथों में ग्रीन कलर की चूड़िया पहनी हुई थी और साथ में ही उन्होंने हैवी ज्वैलरी कैरी की हुई थी। इस दौरान काजोल अपनी सास वीणा देवगन के साथ नजर आईं।