Thursday, January 16, 2025
HomeBollywoodसलमान खान नहीं चाहते थे मैंने प्यार किया फिल्म में काम करना

सलमान खान नहीं चाहते थे मैंने प्यार किया फिल्म में काम करना

Maine Pyar Kiya: साल 1989 में रिलीज हुई फिल्म मैंने प्यार किया ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही धमाल मचा दिया था। इस फिल्म को आज भी लोग देखना बहुत पसंद करते हैं। इस फिल्म के जरिए भाग्यश्री रातों रात जवां दिलों की धड़कन बन गई थीं। हर लड़कों के दिलों में भाग्यश्री बस गई थीं। बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान ने लीड एक्टर के तौर पर इस फिल्म के जरिए अपने सिने करियर की शुरुआत की थी।

33 साल पहले 29 दिसंबर साल 1989 को सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी फिल्म मैंने प्यार किया देश के तमाम सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।  2 करोड़ के बजट वाली  फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ ने 28 करोड़ की बंपर कमाई कर डाली थी। सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी मैंने प्यार किया पहली फिल्म थी। इस फिल्म की पहली स्क्रिप्ट तो सूरज को पसंद नहीं आई थी तो दूसरी तैयार की गई। उस वक्त सूरज बड़जात्या के पास किसी बड़े हीरो को लेने के लिए बजट नहीं था। ऐसे में उन्होंने न्यूकमर सलमान खान और भाग्यश्री को मौका दिया। आपको एक हैरानी की बात बताए कि उस वक्त सलमान स्क्रीन टेस्ट पास ही नहीं कर पाए थे लेकिन  फिर भी सूरज ने उन्हें फिल्म में कास्ट कर लिया। फिल्म की शूटिंग शुरु तो हो गई थी लेकिन सलमान खान डर गए उन्होंने फिल्म को छोड़ने की बात कह दी थी।

सलमान खान को खुद पर भरोसा नहीं हो रहा था इसलिए वो फिल्म छोड़ना चाहते थे। सलमान खान ने सूरज बड़जात्या से कहा कि इस फिल्म में आपके पापा के बहुत पैसे लगे हैं, डूब जाएंगे, मुझे हीरो की जगह असिस्टेंट डायरेक्टर बना दो। फिर सूरज ने समझाया और भरोसा जताया कि इस फिल्म में कास्ट करके मैंने कोई गलती नहीं की है। तब जाकर सलमान ने फिल्म की शूटिंग पूरी की।

इसके बाद फिल्म जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो इतिहास रच दिया था। फिल्म की कहानी से लेकर इसके गाने दर्शकों के दिलों पर छा गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular