बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र सोशल मीडिया के जरिये अपने फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। अक्सर वो अपनी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं, जिन्हें फैंस खूब पंसद करते हैं। हाल ही में धर्मेंद्र ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी 60 साल पुरानी पहली कार को फैंस को दिखाते नजर आ रहे हैं।
Friends, Fiat 💕 my first car my beloved baby ….Very close to my heart . His great blessings in the life of a struggler 🙏 . pic.twitter.com/JMjKmrDMQX
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) October 11, 2021
वीडियो शेयर करने के साथ ही धर्मेंद्र ने कैप्शन में लिखा है, ‘हैलो दोस्तों, मेरी पहली कार। मैंने इसे केवल 18 हजार रुपये में खरीदा था। उन दिनों 18 हजार रुपये एक बहुत बड़ी रकम थी। मैंने इसे बहुत संभाल कर रखा है। अच्छी लग रही है? प्रार्थना करें कि यह हमेशा मेरे साथ रहे। ‘दोस्तों, फिएट, मेरी पहली कार, मेरे दिल के बहुत करीब। एक स्ट्रग्लर के जीवन में भगवान का आशीर्वाद।’
फैंस इस वीडियो को खूब पंसद कर रहे हैं। धर्मेंद्र ने अपनी 60 साल पुरानी कार को इतने अच्छे से रखा है कि आज भी वो बिल्कुल चमचमाती और नई नजर आ रही है।
pic.twitter.com/t19UWXuS0d. Thanks, Rahi an other good song from Black Mail 🙏
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) October 7, 2021
धर्मेंद्र अपने जमाने के मशहूर अभिनेता रहे। उन्होंने हिंदी सिनेमा जगत को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी। पर्दें पर धर्मेंद्र को देखते ही दर्शक खुशी से उलछ पड़ते थे। आज भी लोग धर्मेंद्र को बहुत प्यार करते हैं। आने वाले दिनों में धर्मेंद्र आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाले हैं।