Thursday, April 25, 2024
HomeBollywoodजब विनोद खन्ना ने कहा था मैं कोई संत नहीं हूं मुझे...

जब विनोद खन्ना ने कहा था मैं कोई संत नहीं हूं मुझे भी……..

मुंबई : बॉलीवुड इंडस्ट्री में 70 के दशक में विनोद खन्ना इंडस्ट्री के मोस्ट हैंडसम एक्टर थे। उस वक्त हर तरफ विनोद खन्ना के ही चर्चें हुआ करते थे। उनकी रियल लाइफ के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी सुर्खियों में रही। विनोद खन्ना का जन्म 6 अक्टूबर 1946 को हुआ था। जन्म दिन के मौके पर विनोद खन्ना का एक पुराना वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में विनोद खन्ना ने कहा कि, बैचलर था और जहां तक महिलाओं की बात है तो मैं कोई संत नहीं हूं। मुझे भी किसी और की तरह सेक्स की जरूरत है। अगर महिलाएं नहीं होतीं तो हम यहां नहीं होते। सेक्स के बिना हम यहां नहीं होते तो अगर मैं किसी महिला के साथ हूं तो किसी को क्यों इस पर सवाल उठाता है।’

साल 1968 में विनोद खन्ना ने फिल्म मन का मीत’ से बॉलिवुड में डेब्यू किया था। 70 के दशक में दर्शकों एंग्री यंग मैन अमिताभ बच्चन का खुमार चढ़ा हुआ था। उनके सामने कोई हीरो नहीं टिक पाते थे। लेकिन उसी दौर में एक ऐसा हीरो आया है, जो पहले तो निगेटिव किरदार में नजर आया फिर लीड एक्टर के किरदार निभाता दिखा। वो अभिनेता थे विनोद खन्ना ।

धीरे धीरे विनोद खन्ना को धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन के अपोजिट सपोर्टिंग रोल मिलते गये। उन्होंने मेरा गांव मेरा देश, अमर अकबर एंथनी, मेरे अपने, परवरिश, हाथ की सफाई, हेरा फेरी, द बर्निंग ट्रेन, कुर्बानी, दयावान, ईना मीना डीका, वॉन्टेड और दबंग जैसी सुपरहिट में काम किया था। कुर्बानी विनोद खन्ना के करियर की सबसे हिट फिल्म साबित रही।

जब विनोद खन्ना के करियर ऊंचाई पर था उसी वक्त वो सबकुछ छोड़ कर बाबा ओशो की शरण में चले गये थे। कई सालों के बाद विनोद खन्ना बड़ी मुश्किल से लौटे थे। इसके बाद भी वो कई फिल्मों में नजर आये। 27 अप्रैल 2017 को कैंसर के कारण विनोद खन्ना का निधन हो गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular