Saturday, July 27, 2024
HomeBollywoodरंगीला फिल्म के एक गाने में उर्मिला मातोंडकर ने पहनी थी जैकी...

रंगीला फिल्म के एक गाने में उर्मिला मातोंडकर ने पहनी थी जैकी श्रॉफ की बनियान

मुंबई : साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म रंगीला बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडर के करियर की सबसे हिट फिल्म रही। इस फिल्म के बाद उनका नाम ही रंगीला गर्ल पड़ गया। फिल्म में उनके साथ आमिर खान और जैकी श्रॉफ लीड रोल में नजर आये थे। रंगीला का गाना तन्हा-तन्हा तो आज भी दर्शकों को याद होगा। इस गाने में जैकी और उर्मिला खूब हॉट सीन दिये थे।

26 सालों के बाद उर्मिला मातोंडर ने इस गाने को लेकर खुलासा किया है। उर्मिला ने बताया कि गाने के दौरान उन्होंने जो ड्रेस पहनी थी वो जैकी श्रॉफ की बनियान थी।

हाल ही उर्मिला जी कॉमेडी शो में गेस्ट के रुप में आई। इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्म के गाने को लेकर बताया। उर्मिला ने कहा, ‘कोई नहीं जानता, लेकिन मैंने तन्हा तन्हा गीत के लिए रंगीला में जैकी श्रॉफ की गंजी पहनी थी और सच कहूं तो यह मजेदार था। हमसे कहा गया था कि कुछ नैचुरल सोचना है। जब हमें कॉस्ट्यूम के बारे में बताया जा रहा था तभी जैकी ने मुझसे कहा कि तुम मेरी बनियान पहन लेना। मैं श्योर नहीं थी तो मैंने सब भगवान के ऊपर छोड़ दिया। बाद में मुझे इसके लिए बहुत सराहा गया।

आपको याद होगा कि ‘तन्हा तन्हा यहां पे जीना ये कोई बात है…’ गाने में उर्म‍िला समंदर किनारे स्लो मोशन में दौड़तीं एक लॉन्ग बनियान में नजर आईं थी। उनके इस ग्लैमरस लुक ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इस गाने में उर्मिला जो भी ड्रेस पहनी थी सभी में नेचुरल टच दिया गया था। रंगीला के टाइटल ट्रैक की ओपनिंग उर्म‍िला मातोंडकर ने आदित्य नारायण के साथ की थी। उस वक्त आदित्य काफी छोटे थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular