Saturday, July 27, 2024
HomeBollywoodबिग बी ने शेयर की जवानी की तस्वीर, लोग बोले ऐसे ही...

बिग बी ने शेयर की जवानी की तस्वीर, लोग बोले ऐसे ही रेखा जी दीवानी थोड़ी थीं

मुंबई : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सदी के महानायक हैं। आज भी करोड़ों लोग बिग बी के दीवाने हैं। बिग बी को आज भी लोग पर्दें पर देखकर खुशी से झूम उठते हैं। इन दिनों वो कौन बनेगा करोड़पति शो को होस्ट कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं।

मुंबई : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सदी के महानायक हैं। आज भी करोड़ों लोग बिग बी के दीवाने हैं। बिग बी को आज भी लोग पर्दें पर देखकर खुशी से झूम उठते हैं। इन दिनों वो कौन बनेगा करोड़पति शो को होस्ट कर रहे हैं।
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं।

आये दिन फैंस के साथ अपनी नई और पुराने फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक पुरानी फोटो शेयर की है, जिसमें बच्चन बहुत ज्यादा हैंडसम लग रहे हैं। उन्होंने ब्लैक कलर की जॉकेट पहनी हुई है। फोटो को शेयर करने के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, के साथ एक खास कैप्शन भी लिखा- कि वो भी क्या दिन थे। बिग बी की इस थ्रोबैक फोटो पर फैन्स भी खूब प्यार बरसा रहे हैं।

उनकी इस फोटो को देख कर लोगों को उनकी और रेखा की भी याद आ गई। एक फैन ने फोटो पर कमेंट कर लिखा- ऐसे ही थोड़ी दीवानी थी रेखा जी। वहीं कई और लोगों ने भी अमिताभ की इन पुरानी पर प्यार बरसाया है।

ये बात तो बिल्कुल सही की अमिताभ बच्चन और रेखा की राहें जुदा हुए बरसों बीत चुके हैं, लेकिन एक दौर ऐसा भी था जब हर फिल्मी मैग्ज़ीन और अखबारों के पन्ने अमिताभ-रेखा की लव-अफेयर के किस्सों से भरे रहते थे। इन दोनों का अफेयर जल्द ही खत्म भी हो गया था। लेकिन आज भी रेखा जी किसी रियलिटी शो में आती हैं, तो वो अमिताभ बच्चन को जरुर याद करती हैं। उनकी आंखो में बिग बी के लिये प्यार साफ झलकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular