Friday, April 19, 2024
HomeBollywoodएक साथ दिखी जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक की जोड़ी, सेल्फी...

एक साथ दिखी जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक की जोड़ी, सेल्फी ले रहे फैन को मारा धक्का, वीडियो हुआ वायरल

मुंबई। वेनिस फिल्म फेस्टिवल में 18 साल के बाद जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक की जोड़ी एक साथ दिखी। दोनों की तस्वीरें लगतार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इससे पहले तक जोनिफर और बेन ने अपने रिलेशनशिप को प्राइवेट रखा था। रिलेशनशिप में दोबारा आने के बाद जेनिफर और बेन की वेनिस फिल्म फेस्टिवल में पहली अपीयरेंस थी। बता दें कि इससे पहले जेनिफर और बेन 2003 में पहली बार कपल के चौर पर वेनिस फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर साथ-साथ उतरे थें। उस वक्त दोनों की इंगेजमेंट हो गई थी। लेकिन 2004 में दोनों अलग हो गए थे। 52 साल की जेनिफर लोपेज स्लिवर कलर के थाई स्लिट गाउन में बेहद ग्लैमरस और सेक्सी लग रहीं थी।

आपको बता दें कि 18 साल बाद जेनिफर और बेन एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। फैंस को उम्मीद है कि अब ये दोनों हमेशा साथ रहेंगे। वहीं, इवेंट खत्म होने के बाद दोनों एयरपोर्ट पर क्लिक किए गए लेकिन इस दौरान बेन एफ्लेक की एक फैन के साथ झड़प हो गई। दरअसल, जेनफिर लोपेज का एक फैन उनके करीब सेल्फी लेने के लिए पहुंचा था और उसे देखकर जेनिफर लोपेज सकपका जाती हैं। इसी दौरान बेन एफ्लेक शख्स को धक्का देते हैं और जेनिफर का हाथ पकड़कर एयरपोर्ट के अंदर चले जाते हैं। आपको बता दें कि वीडियो में बेन ब्लू शर्ट और ब्लू जींस पहने हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, जेनिफर ने व्हाइट पोल्का-डॉट ड्रेस और ब्लैक हील्स पहनी हुईं थीं। जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक का वेनिस फिल्म फेस्टिवल में एक दूसरे को किस करना खूब सुर्खियां बटोर रहा है। जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक रेड कार्पेट पर एक दूसरे से बातें करते, हंसते, गले लगाते और किस करते नजर आए। जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक ने फ्राइडे की रात अपने रिलेशन को ऑफिशियल कर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular