Saturday, July 27, 2024
HomeBhojpuri Cinemaभोजपुरी गानों का मीटर हाई कर रहा 'परदा गिरा के पिया' गाना,...

भोजपुरी गानों का मीटर हाई कर रहा ‘परदा गिरा के पिया’ गाना, फैंस पर चढ़ा ऐसा बुखार कि इतनी देख डाला वीडियो

भोजपुरी गानों का धमाका दर्शकों के सर चढ़कर बोलता है। राकेश मिश्रा के नए भोजपुरी गाने 'परदा गिरा के पिया प्यार किजिये' का वीडियो यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है। गाने को राकेश मिश्रा ने गाया है। गाने के बोल लिखे हैं ओमकर नाथ मिश्रा ने।

भोजपुरी गानों का धमाका दर्शकों के सर चढ़कर बोलता है। राकेश मिश्रा के नए भोजपुरी गाने ‘परदा गिरा के पिया प्यार किजिये’ का वीडियो यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है। गाने को राकेश मिश्रा ने गाया है। गाने के बोल लिखे हैं ओमकर नाथ मिश्रा ने। गाने को संगीत अनिल यादव ने दिया है। राकेश मिश्रा ने कई गानों के अपनी आवाज के साथ हिट बनाया है। लेकिन ‘परदा गिरा के पिया प्यार कीजिए’ गाना उनके कई रोमांटिक गानों में से एक हैं।

ये गाना लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। खास बात यह है कि आमतौर पर किसी भी गाने को लोग एक देखते हैं। लेकिन इस गाने को देखने के बाद फैंस पर ऐसा बुखार चढ़ गया कि सभी बार बार इसे देखने पर मजबूर हो रहे हैं। परदा गिरा के पिया गाने की बात करें तो इस गाने में दुल्हा दुल्हन सुहागरात मनाते हुए दिखाई देते हैं। दुल्हन अपने पिया जी से गुहार लगाते हुए गाते हुए कहती है,’परदा गिरा के पिया प्यार कीजिए। गाने को यशी फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। फैंस को यह गाना इतना पसंद आ रहा है कि अब तक यूट्यब पर इसे 1,208,486 बार (खबर बनाने तक) देखा जा चुका है।

RELATED ARTICLES

Most Popular