Saturday, July 27, 2024
HomeBollywoodजल्द ही शादी रचाने वाली हैं मौनी रॉय

जल्द ही शादी रचाने वाली हैं मौनी रॉय

मुंबई : छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी शानदार एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय जल्द ही दुल्हनियां बनने वाली हैं। करोड़ों दिलों की धड़कन बन चुकी ये हसीना एक लंबे वक्त से दुबई के बिजनेसमैन सूरज नांबियार के साथ रिलेशनशिप में हैं, और उनसे शादी भी करने वाली हैं। दोनों को एक साथ कई बार स्पॉट किया जा चुका है। फैंस दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

हाल ही में मौनी रॉय ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर सूरज की पोस्ट को दिल के इमोजी के साथ शेयर करते हुए लिखा “बोथ माइन…..आई लव यू’।

मौनी रॉय के कजिन ब्रदर विद्युत रॉयसरकर ने बताया कि शादी का फंक्शन दुबई या इटली में होगा क्योंकि मौनी और सूरज दोनों ही शादी के फंक्शन को प्राइवेट रखना चाहते हैं। विद्युत ने कहा कि, दोस्तों और परिवार के लिए एक समारोह उनके होमटाउन कूच बिहार, पश्चिम बंगाल में भी करने की प्लानिंग बना रहे हैं।

 वर्क फ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में बिग बी अमिताभ बच्चन और नागार्जुन भी इंपॉर्टेंट रोल में होंगे। वहीं बीते दिनों ‘दिल गलती कर बैठा है’ म्यूजिक वीडियो में मौनी रॉय सिंगर जुबिन नौटियाल के साथ नजर आई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular