Saturday, July 27, 2024
HomeBollywoodलव बर्ड्स आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पहुंचे जोधपुर

लव बर्ड्स आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पहुंचे जोधपुर

मुंबई : बॉलीवुड इंडस्ट्री के लव बर्ड्स आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी फैंस की पंसदीदा जोड़ी है। दोनों लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। आये दिन आलिया और रणबीर को एक साथ स्पॉट किया जाता है। रणबीर कपूर के घर में हुए हर फंक्शन में आलिया जरुर शामिल होती है। हाल ही में आलिया और रणबीर को एक साथ जोधपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

दोनों को साथ में देखने के बाद से ही अटकलें लगाई जाने लगी कि रणबीर और आलिया अपनी शादी की तैयारियों के लिये जोधपुर पहुंचे हैं। फैंस कयास लगाने लगे कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी के बाद अब आलिया और रणबीर भी जोधपुर में ही अपना वेडिंग सेलिब्रेशन करेंगे क्योंकि जोधपुर में रॉयल वेडिंग डेस्टिनेशन है।
लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। दरअसल रणबीर कपूर 28 सितंबर को अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिये अपनी गर्लफ्रैंड आलिया के साथ जोधपुर पहुंचे हैं।

एक बार रणबीर कपूर ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि अगर कोरोना महामारी नहीं होती, तो वह और आलिया शादी के बंधन में बंध जाते। उन्होंने कहा, ‘अगर महामारी हमारे जीवन में नहीं आती, तो हम एक दूसरे के साथ होते। इसलिए मैं अब कुछ भी कहकर लोगों को गुमराह नहीं करना चाहता। मैं अपने जीवन में जल्द ही उस लक्ष्य को चिह्नित करना चाहता हूं।’

RELATED ARTICLES

Most Popular