मुंबई : इस बार की दीवाली और भी धमाकेदार होने वाली है क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर एक नहीं बल्कि दो-दो फिल्में आने वाली हैं। जहां एक ओर सलमान खान की अंतिम दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। वहीं दूसरी ओर खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार अपनी फिल्म सूर्यवंशी लेकर आ रहे हैं।
Instagram पर यह पोस्ट देखें
दरअसल, महाराष्ट्र के मुख्यमत्री उद्धव ठाकरे ने हाल ही में ऐलान किया था कि राज्य में सिनेमाघर 22 अक्टूबर से खुलेंगे। यानि की 22 अक्टूबर से लोग सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देख सकते हैं। ऐसे में रोहित शेट्टी ने भी अपनी फिल्म की रिलीज डेट घोषित कर दी है।
Instagram पर यह पोस्ट देखें
सूर्यवंशी की रिलीजिंग डेट के बारे में फिल्म के लीड एक्टर अक्षय कुमार ने भी पोस्ट शेयर करके जानकारी दी है। उन्होंने रणवीर सिंह, अजय देवगन और रोहित शेट्टी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- बहुत सारे परिवार श्री उद्धव ठाकरे जी आपको शुक्रिया कह रहे होंगे। बहुत शुक्रगुजार हूं कि 22 अक्टूबर से महाराष्ट्र में सिनेमाघर खुलने जा रहे हैं। अब किसी के रोके से ना रुकेगी। आ रही है पुलिस। दिवाली 2021
फिल्म को 6 भाषाओं में रिलीज किया जायेगा। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कैटरीना कैफ लीड रोल में नजर आने वाली हैं। वहीं अजय देवगन और रणवीर सिंह गेस्ट अपीरियंस में नजर आएंगे।