Saturday, April 20, 2024
HomeTVशिल्पा शेट्टी ने गीता कपूर के साथ जबरदस्त अंदाज में किया डांस

शिल्पा शेट्टी ने गीता कपूर के साथ जबरदस्त अंदाज में किया डांस

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो गीता कपूर के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। ये वीडियो सुपर डांसर चैप्टर 4 के सेट पर का है। वीडियो में शिल्पा शेट्टी और गीता कपूर दोनों ही ट्रैंडिग वायरल सॉन्ग मनिके मगे हिते में जबरदस्त अंदाज में डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

दोनों का डांस स्टेप बिल्कुल एक जैसा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस शिल्पा और गीता के इस सिजलिंग रुप को खूब पसंद कर रहे हैं। सुपर डांसर चैप्टर 4 टीवी के प्रमुख रियलिटी शो में से एक है। इस शो को लोग काफी पसंद करते हैं। हर सप्ताह कोई ना कोई मशहूर सेलिब्रेटी शो में गेस्ट बनकर आते हैं।

इस रविवार को ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी शो में गेस्ट के तौर पर नजर आने वाली हैं। बीते दिनों ही चैनल ने अपने अपकमिंग एपिसोड के वीडियो शेयर किये थे, जिसमें हेमा मालिनी धर्मेंद्र के स्टाइल में डांस करती हुई नजर आ रही हैं इसमें शिल्पा शेट्टी भी उनका साथ दे रही हैं। बीते शनिवार को पद्ममिनी कोल्हापुरे और पूनम ढिल्लन शो में नजर आई थीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular