Saturday, April 20, 2024
HomeBollywoodमुझे वैसा लड़का पसंद है जो अच्छी किस कर सकता हो :...

मुझे वैसा लड़का पसंद है जो अच्छी किस कर सकता हो : मलाइका अरोड़ा

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा भले ही फिल्मों से दूर हो लेकिन वो हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी अपनी फीटनेस को लेकर, कभी अपनी सेक्सी अदाओं को लेकर तो कभी अपने रिलेशनशिप को लेकर। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के प्यार के किस्से तो एक लंबे वक्त से बॉलीवुड गलियारों में काफी मशहूर हैं।

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा भले ही फिल्मों से दूर हो लेकिन वो हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी अपनी फीटनेस को लेकर, कभी अपनी सेक्सी अदाओं को लेकर तो कभी अपने रिलेशनशिप को लेकर। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के प्यार के किस्से तो एक लंबे वक्त से बॉलीवुड गलियारों में काफी मशहूर हैं।

दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ देखा जाता है। मलाइका अपने प्यार का इजहार खुलेआम करती हैं। एक ऐसा वक्त था जब ये कपल लोगों की नजरों से दूर एक दूसरे को डेट करते थे। लेकिन अब तो खुलेआम एक दूसरों के साथ स्पॉट किये जाते हैं। लेकिन हाल ही में मलाइका ने ऐसा खुलासा किया है, जिसकी चारों ओर चर्चा हो रही है। बता दें कि इन दिनों मलाइका शो इंडियाज नेक्स्ट मॉडल में नजर आ रही हैं।

वह मिलिंद सोमन और अनुषा के साथ शो को जज कर रही हैं। इसी शो के दौरान उन्होंने अपना सीक्रेट खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उन्हें मर्दों में क्या पसंद है। मलाइका ने कहा, ‘मुझे वो लड़के काफी पसंद है जो थोड़े रफ हो। चिकना फेस नहीं पसंद। मुझे वो बहुत पसंद है जो अच्छी तरह से किस कर सकते हो।’ मलाइका के हिसाब से अर्जुन बहुत अच्छी से किस करते हैं।

मलाइका ने ये भी बताया कि वो मर्द उन्हें पसंद नहीं जो गॉसिप करते हो। मलाइका से इस दौरान ये भी पूछा गया कि उन्होंने अपने पार्टनर अर्जुन कपूर को लास्ट मसेज क्या किया था। जिस पर मलाइका मैसेज पढ़ते हुए ब्लश करती हैं और कहती हैं, आई लव यू टू। मलाइका ने कहा कि अर्जुन कपूर मुझे अच्छे से समझते हैं और साथ ही परेशान भी करते हैं।
बता दें कि साल 2019 से मलाइका और अर्जुन एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। मलाइका अर्जुन से काफी बड़ी हैं साथ ही एक बच्चे की मां भी हैं। इसके बावजूद दोनों का रिलेशनशिप काफी स्ट्रांग हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular