Saturday, July 27, 2024
HomeBollywoodजब बेबो को 15 साल की उम्र में ही हुआ था प्यार,...

जब बेबो को 15 साल की उम्र में ही हुआ था प्यार, मां ने दी थी ऐसी सजा

मुंबई : बॉलीवुड की बेबो यानि की करीना कपूर का नाम इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसस की लिस्ट में शुमार है। कपूर खानदान की होने के बावजूद उन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में एक ऐसा मुकाम हासिल किया है, जहां तक पहुंचने के लिये लोग कितने सपने देखते हैं।

मुंबई : बॉलीवुड की बेबो यानि की करीना कपूर का नाम इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसस की लिस्ट में शुमार है। कपूर खानदान की होने के बावजूद उन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में एक ऐसा मुकाम हासिल किया है, जहां तक पहुंचने के लिये लोग कितने सपने देखते हैं।

करीना कपूर ने जब बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था तब उनकी बड़ी बहन करिश्मा कपूर इंडस्ट्री की काफी मशहूर एक्ट्रेस थीं। उनके सामने अच्छी-अच्छी एक्ट्रेस नहीं टिक पाती थीं।

ऐसे में करीना कपूर के लिये दर्शकों के दिलों में अपनी लिये जगह बनाना इतना आसान नहीं था। लेकिन करीना ने हार नहीं मानी और इस बेबो ने दर्शकों के दिलों पर ऐसी जगह बनाई कि उनका जादू सबके सिर पर चढ़ गया।

आज बेबो अपना 41वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर आइये जानते हैं उनकी जिदंगी के कुछ मजेदार किस्से-


करीना कपूर जब 15 साल की थीं तभी उनका दिल किसी लड़के पर आ गया था। करीना छिप-छिपकर उस लड़के से मिलने के लिये जाती थीं। जब करीना की मम्मी बबीता कपूर को ये बात पता चली तो उन्होंने बेबो को एक कमरे में बंद कर दिया।

मम्मी के बाहर जाते ही बेबो ने चाकू से कमरे का दरवाजा खोल लिया और उस लड़के से मिलने के लिये चली गईं। जब उनकी मम्मी को इस बात की खबर लगी तो वो बहुत गुस्सा हुईं और बेबो को देहरादून की बोर्डिंग स्कूल में भेज दिया। इसके बाद ये प्यार का किस्सा यहीं खत्म हो गया।

करीना आज अपना बर्थडे अपने बच्चों और पति सैफ अली खान के साथ मालदीव में सेलिब्रेट कर रही हैं। उनके बर्थडे के मौके पर सभी सेलेब्स ने उन्हें बर्थडे की बधाई दी हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना जल्द ही आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा फिल्म में नजर आने वाली हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular