Saturday, July 27, 2024
HomeBollywoodसोनू सूद की मुश्किलें नहीं हुई कम, दूसरे दिन भी घर पहुंची...

सोनू सूद की मुश्किलें नहीं हुई कम, दूसरे दिन भी घर पहुंची आयकर विभाग की टीम

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने कोरोना काल के दौर में जरुरतमंदों की मदद की थी। सोनू बीते साल देश में लॉकडाउन से लेकर आज तक गरीब तबके लोगों की मदद के लिये हमेशा आगे आये। यही वजह है कि सोनू सूद लोगों के दिलों में वो जगह बनाई है, जो अभी तक कोई अभिनेता नहीं बना पाया है। उन्हें गरीबों का मसीहा कहा जाता है।

लेकिन दूसरों की मदद करने वाले सोनू सूद की खुद मुसीबतें इन दिनों कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। आयकर विभाग के अधिकारियों की टीम आज दूसरे दिन भी सोनू सूद के घर जांच करने के लिये पहुंची है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग के अधिकारी सोनू के तमाम खर्चों से लेकर उनकी अकाउंट बुक और कमाई की जांच पड़ताल कर रहे हैं। इस खबर के मिलते ही जहां एक ओर फैंस इससे रोष जता रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने भी इस सर्वे को लेकर नाराजगी जाहिर की है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, सच्चाई के रास्ते पर लाखों मुश्किलें आती हैं, लेकिन जीत हमेशा सच्चाई की ही होती है। @SonuSood जी के साथ भारत के उन लाखों परिवारों की दुआएं हैं जिन्हें मुश्किल घड़ी में सोनू जी का साथ मिला था।
लेकिन अभी तक सोनू सूद की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular