Saturday, July 27, 2024
HomeBollywoodभोजपुरी गाना ‘स्टेजवे सहित फेकवा देहब’ ने मचाया धमाल, मिले लाखों व्यूज

भोजपुरी गाना ‘स्टेजवे सहित फेकवा देहब’ ने मचाया धमाल, मिले लाखों व्यूज

नई दिल्ली। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इस समय एक से बढ़ कर एक गाने रिलीज हो रहें है। जिसको दर्शक काफी पसंद भी कर रहें है इतना ही नहीं गाने आते ही वायरल हो जा रहें है। अब इसी कड़ी में समर सिंह और आकांक्षा दुबे के एक गाने ने तहलका मचा दिया है। देसी स्टार समर सिंह और जानी मानी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे स्टारर इस गाने ने आते ही भोजपुरी इंडस्ट्री में धमाल मचा दिया है। इस जोड़ी ने एक बार फिर ऐसा कमाल किया है कि इसे आते ही कुछ ही घंटे में लाखों व्यूज बटोर लिए हैं। वीडियो में दोनों के बीच की शानदार केमिस्ट्री दर्शकों को खूब भा रही है।

इस भोजपुरी वीडियो सॉन्ग को फैंस मनोरंजन से भरपूर कह रहे हैं और खूब वायरल कर रहे हैं। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत सॉन्ग को समर सिंह और खुशबु तिवारी केटी ने खास शैली के साथ गाया है। इसके निर्माता रत्नाकर कुमार हैं और गीतकार कुंदन प्रीत हैं। साथ ही इसका म्यूजिक बनाया है एडीआर आनंद ने। वीडियो निर्देशक गोल्डी जायसवाल, कोरियोग्राफर बॉबी जैक्सन, एडिटर पप्पू वर्मा, कैमरामैन संतोष यादव हैं। बता दें निर्माता रत्नाकर कुमार द्वारा निर्मित इस गाने में समर सिंह और आकांक्षा दूबे एकदम अलग लुक में कयामत ढा रहे हैं। गाने में समर सिंह दबंग रईस भी और रोमांटिक मिजाज के भी दिख रहे हैं तो वहीं आकांक्षा दुबे स्टेज पक डांस कर अपने हुश्न का जादू चला रहीं हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular