Saturday, July 27, 2024
HomeBhojpuri Cinemaएक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने इसे सरेआम किया Kiss, वीडियो देख फैंस हुए...

एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने इसे सरेआम किया Kiss, वीडियो देख फैंस हुए हैरान

नई दिल्ली। भोजपुरी की डांस क्वीन मानी जाने वाली एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे अक्सर अपने म्यूजिक वीडियो को लेकर चर्चा में रहती हैं। साथ ही एक्ट्रेस अपने अलग अंदाज के कारण सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती है। लेकिन इस बार एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा कर दिया है जिसे देखकर उनके फैंस भी दंग रहे गए है। दरअसल इस बार एक्ट्रेस किसी गाने को लेकर नहीं बल्कि इंस्टाग्राम वीडियो को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं।

बहरहाल, अगर आकांक्षा दुबे के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो हाल ही में उनका भोजपुरी म्यूजिक वीडियो ‘कमर के दरद सह ना पईबू’ और ‘सीधे होठे पs चुम्मा लीजिए’ रिलीज किया गया था। इन दोनों ही गानों में एक्ट्रेस के साथ सिंगर और एक्टर समर सिंह नजर आए थे। दोनों ने इन वीडियोज में जबरदस्त रोमांस का तड़का लगाया था। इन गीनों के वीडियोज को लोगों से शानदार रिस्पांस भी मिला था। लोगों को इनकी कैमिस्ट्री खूब पसंद आई थी। हालही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपने कुत्ते के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो उससे Kiss मांगते दिख रही हैं और वो उन्हें ‘किस’ करता भी है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


सोशल मीडिया पर शेयर किए आकांक्षा दुबे के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट्स कर रहे हैं। एक शख्स ने मजे लेते हुए लिखा, ‘किस्मत का खेल निराला है।’ दूसरे ने अपना सिर पकड़ लिया और लिखा, ‘हद हो गई।’ वहीं, तीसरे ने लिखा, ‘हम मर गए थे।’ इसके अलावा एक अन्य ने इंसानों को कोसते हुए लिखा, ‘आजकल हम लोगों से ज्यादा कुत्ते मजे ले रहे हैं।’ इतना ही नहीं एक ने तो पाप पुण्य की बात भी लिखी, ‘यार कुत्तों को किस दे रही हो… लड़कों को दिया करो… दो तो पुण्य होगा।’ इसी तरह से लोग एक्ट्रेस के वीडियो पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं। उनका वीडियो वायरल हो रहा है। कुछ लोग तो भद्दे कमेंट्स भी कर रहे हैं।

आकांक्षा दुबे का कुत्ते से किस मांगते और करते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उस पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और खूब मजे भी ले रहे हैं। एक्ट्रेस ने वीडियो को शेयर करने के साथ ही कैप्शन भी लिखा है, ‘इंसान बातें समझे ना समझे ये जरूर समझ जाती है…’ आकांक्षा की इस डॉग का नाम रूही है। वीडियो काफी वायरल हो रहा है और इसे अभी तक एक लाख के करीब लोगों ने देख लिया है। वहीं, सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें पवन सिंह का गाना ‘आरा में दोबारा’ भी बज रहा है और जो एक्ट्रेस ने शेयर किया है। इसमें वो अपने कुत्ते से kiss मांगती दिख रही हैं।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular