Saturday, July 27, 2024
HomeBollywoodकॉमेडियन भारती सिंह हो गईं है इतनी पतली, देखकर आप भी हो...

कॉमेडियन भारती सिंह हो गईं है इतनी पतली, देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

मुंबई। कॉमेडियन भारती सिंह अपने खुशनुमा मिजाज से सबको हसने पर मजबूर कर देती है। कॉमेडियन भारती सिंह कई शो में काम कर चुकी है। हर शो में वो लोगों को हसने पर मजबूर कर देती है। अब इसी कड़ी में टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के थ्रू भी वो लोगों को गुदगुदाने का काम करती है। कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ को दोबार लौटने से कॉमेडियन भारती सिंह बहुत खुश हैं।


वैसे हम आपको बता दें कि भारती के पास खुश होने की एक नहीं बल्कि दो-दो वजह है। पहली तो वह दोबारा इस शो से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली हैं, दूसरी और सबसे बड़ी खुशी कि उन्होंने इस बार शो के लिए अपना 15 किलो वजन घटा लिया है। ई-टाइम्स संग बातचीत में भारती ने बताया कि उन्होंने 91 किलो से 76 किलो वजन कर लिया है। उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि आखिर उन्होंने यह किया कैसे। भारती का यह भी कहना है कि वह खुश, फिट और हेल्दी महसूस कर रही हैं।

भारती ने कहा, ‘मैं इस समय इंटरमिटेंट फास्टिंग फॉलो फॉलो करती हूं। मैं शाम को सात बजे से अगले दिन 12 बजे तक कुछ नहीं खाती हूं। भारती सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और लगातार अपने फैंस को अपडेट करती रहती हैं। इन दिनों भारती सिंह ‘द कपिल शर्मा शो’के अलावा डांस दीवाने में भी नजर आ रही हैं। इस बात की जानकारी भारती सिंह ने खुद शो के जरिए अपने फैंस को दी है। हमने भारती को शुरू से ही चबी अवतार में देखा है, लेकिन अब उन्हें इस रूप में देखकर उनके फैंस भी काफी हैरान हो गए हैं।

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular