Thursday, March 28, 2024
HomeBollywoodफिल्म ‘सैम बहादुर में विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी फातिमा सना...

फिल्म ‘सैम बहादुर में विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी फातिमा सना शेख, निभाएंगी ये रोल

नई दिल्ली। अपकमिंग फिल्म ‘सैम बहादुर जल्द ही दर्शकों के बीच हाजिर होगी। बता दें कि इस फिल्म में जाने माने अभिनेता विक्की कौशल भी नजर आने वाले है। गौरतलब है कि विक्की कौशल के पास कई दिलचस्प फिल्में हैं। इनमें से एक है- ‘सैम बहादुर।’ विक्की के फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, फातिमा सना शेख को फिल्म के लिए चुन लिया गया है।

मेघना गुलजार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में एक्ट्रेस नजर आएंगी। सैम बहादुर में एक अहम रोल निभाने के लिए, फातिमा से संपर्क किया गया है। कहा जा रहा है कि उन्हें अपना रोल पसंद आया है। मेकर्स और एक्ट्रेस के बीच बातचीत जारी है। इस बातचीत को जल्द ही औपचारिक रूप दे दिया जाएगा। फिल्म का प्री-प्रोडक्शन का काम जारी है। अगले साल इसकी शूटिंग शुरू होने की उम्मीद है।’यह फिल्म फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर बन रही है। बता दें कि सैम मानेकशॉ के रोल में विक्की कौशल का पहला लुक 2019 में सामने आया था। उन्होंने ट्विटर पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, ‘भारत के पहले फील्ड मार्शल- सैम मानेकशॉ।


मैं उनकी जर्नी को दिखाने का मौका पाकर सम्मानित और गर्व महसूस कर रहा हूं। उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर रहा हूं और मेघना गुलजार और रॉनी स्क्रूवाला आरएसवीपी मूवीज के साथ नई शुरुआत कर रहा हूं।’ इस साल अप्रैल में पता चला था कि फिल्म का नाम ‘सैम बहादुर’ रखा गया है। तब विक्की ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने लिखा था, ‘एक लीजेंड, एक साहसी, हमारा सैम बहादुर। फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की जयंती पर, उनकी कहानी को एक नाम मिल गया है- सैम बहादुर।’

 

RELATED ARTICLES

Most Popular