Saturday, July 27, 2024
HomeBollywoodआखिरी रात...और सिद्धार्थ शुक्ला ने मां से की थी ये बात! जानिए...

आखिरी रात…और सिद्धार्थ शुक्ला ने मां से की थी ये बात! जानिए बीती रात का पूरा हाल

मुंबई। ‘बिग बॉस 13’ के विनर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर से हर कोई सदमे में है। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से उनकी फैमिली पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सिद्धार्थ शुक्ला की फैमिली में उनकी मां रीता शुक्ला और दो बहन हैं। 40 साल की उम्र में सिद्धार्थ दुनिया को अलविदा कह गए हैं। उनका हार्ट अटैक के कारण निधन हुआ है। हर किसी की जुबान पर सिद्धार्थ शुक्ला का नाम है।

आपको बता दें कि बीती रात से सिद्धार्थ हो तबियत ठीक नहीं लग रही थी। उन्होंने मौत के पहले अपनी मां के साथ जो समय बिताया। बुधवार को देर शाम करीब 8 बजे, सिद्धार्थ शुक्ला अपनी मां रीता शुक्ला के साथ ही अपनी ओशिवारा में मौजूद बिल्डिंग के परिसर में घूम रहे थे। इसके बाद वो अपने फ्लैट में जाते है। उन्होंने तबियत ठीक ना होने की बात अपनी मां से कही। फिर गोली खा कर सोने चले गए। गुरुवार को सुबह करीब 9.30 बजे उनके परिवार ने उन्हें बेहोश पाया गया।

करीब 10.30 बजे उन्हें कूपर हॉस्पिटल ले जाया गया। जहाँ उनका ECG किया गया। लेकिन अफसोस कि सिद्धार्थ शुक्ला हॉस्पिटल लाये जाने से पहले ही दम तोड़ चुके थे। डॉक्टर्स की टीम ने 11.30 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। बिग बॉस 13 के विनर रहे सिद्धार्थ शुक्ला को उनकी मां के साथ बिग बॉस हाउस में देखा गया था। मां के बेहद करीब सिद्धार्थ शुक्ला को उस वक्त बेहद इमोशनल होते हुए देखा गया था। मॉडलिंग के दिनों में फेफड़ों की बीमारी के कारण उन्होंने अपने पिता को खो दिया।


इसी साल सिद्धार्थ ने अपने पिता के पुण्यतिथि पर एक ट्वीट भी किया था। मुंबई में जन्मे सिद्धार्थ शुक्ला के पिता अशोक शुक्ला एक सिविल इंजीनियर थे और उनकी मां रीता शुक्ला हाउसवाइफ हैं। उनके पिता रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के साथ काम कर चुके थे। उनकी दो बड़ी बहनें भी हैं, जिन्हें वह बेहद प्यार करते थे। मूल तौर पर सिद्धार्थ का परिवार उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद के रहने वाला है।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular