Saturday, July 27, 2024
HomeBollywoodफिल्म 'पठान' में एक साथ नजर आएंगे सलमान और शाहरुख, बिग बॉस-14...

फिल्म ‘पठान’ में एक साथ नजर आएंगे सलमान और शाहरुख, बिग बॉस-14 में ही कर दिया था ऐलान, देखें VIDEO

मुंबई। सलमान खान और शाहरुख खान की जोड़ी बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे हट कर मानी जाती है। बता दें कि सलमान खान और शाहरुख खान फिल्म जीरों में एक साथ नजर आए थे तो अब ऐसी खबर सामने आ रही है कि दोनों एक बार फिर से साथ नजर आ सकते है। गौरतलब है कि दोनों के फैंस भी बेसब्री से इस मूमेंट्स का इंतजार करते रहते है कि कब दोनों दोस्त एक साथ एक ही फिल्म में नजर आएं। जी हां, शाहरुख-सलमान एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ में सलमान भी नजर आने वाले हैं। जीरो की ही तरह शाहरुख खान की ‘पठान’ में भी सलमान खान कैमियो करते नजर आएंगे।

इस बात का ऐलान सलमान खान ने एक साल पहले ही कर दिया था। उन्होंने बिग बॉस 14 के दौरान इस बात का ऐलान किया था कि वह शाहरुख खान के साथ एक बार फिर काम करते नजर आएंगे। सोशल मीडिया पर सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पठान का ऐलान करते नजर आ रहे हैं।


इस वीडियो में सलमान खान कहते हैं- ‘लेकिन, जिंदगी आगे चलती रहती है। शो भी आगे चलता रहेगा। ये शो खत्म होगा तो फिर अपन पठान पर चलेंगे। टाइगर पर चलेंगे, कभी ईद कभी दीवाली पर चलेंगे और फिर तब तक वापस 8 महीने में बिग बॉस 15 आ जाएगा।’ मालूम हो कि बिग बॉस ओटीटी इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट पर स्ट्रीम हो रहा है। सितंबर के आखिरी या अक्टूबर की शुरुआत में बिग बॉस 15 टीवी पर दस्तक देने वाला है।

सलमान खान और शाहरुख खान के बीच की दोस्ती किसी से नहीं छिपी है। दोनों का नाम इंडस्ट्री के उन सितारों में शुमार है, जिनकी काफी लंबी और तगड़ी फैन फॉलोइंग है। शाहरुख-सलमान के साथ आने का इंतजार इनके फैन लंबे समय से कर रहे हैं। दोनों स्टार्स ने लंबे समय से साथ में कोई फिल्म नहीं की है। हालांकि, जब भी दोनों साथ नजर आते हैं तो फैंस के लिए यह किसी ट्रीट से कम नहीं होता।

RELATED ARTICLES

Most Popular