Wednesday, April 23, 2025
HomeBollywoodरणबीर कपूर और आलिया भट्ट के किसिंग पिक्चर हुई लीक, तेजी से...

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के किसिंग पिक्चर हुई लीक, तेजी से हो रहा वायरल

मुंबई। बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट की एक तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसको लेकर फैंस काफी कमेंट्स कर रहे हैं। दरअसल कई दिनों से रणबीर और आलिया के फैंस को दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार है। फैंस ऐसा कयास लगा रहे है कि इस साल के अंत तक दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि इस बीच दोनों की पिक काफी चर्चा में रहती है। एक बार फिर से दोनों सुर्खियां बटोर रहे हैं।

दरअसल आलिया भट्ट की एक फोटो सामने आई है जिसमें वह पोज देती नजर आ रही हैं। हालांकि आलिया की इस फोटो से ज्यादा उनके पीछे लगे एक फ्रेम को लेकर चर्चा हो रही है। इस फ्रेम वाली फोटो में रणबीर कपूर सीढ़ियों पर बैठे नजर आ रहें है और आलिया भट्ट को माथे पर किस करते हुए दिख रहे है। जिसके बाद यह फोटो काफी वायरल हो रहा है।दोनों इस फोटो में रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।

दरअसल एक फैन ने आलिया और रणबीर की इस फोटो को स्पॉट किया। फिर फोटो को क्रॉप कर सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया। जिसके बाद यह फोटो काफी तेजी से सोशल मीडिया अकाउंट पर वायरल हो रहा है। इस फोटो को देख कर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फोटो उस वक्त की है जब रणबीर और आलिया रणथंबौर की ट्रिप पर गए थे। उनदोनों के साथ आलिया की मां सोनी राजदान और रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर भी साथ गई थीं। फैंस को अब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी का इंतजार है।

RELATED ARTICLES

Most Popular