Saturday, July 27, 2024
HomeBollywoodएक्ट्रेस आलिया भट्ट को रणबीर कपूर ने किया Kiss, फैंस देखकर हुए...

एक्ट्रेस आलिया भट्ट को रणबीर कपूर ने किया Kiss, फैंस देखकर हुए हैरान

मुंबई। एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपने काम के साथ -साथ अपने निजी जिंदगी को लेकर हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती है। दरअसल उनके फैंस ये जानने के लिए बेसब्री से इंतजार करते रहते है कि एक्ट्रेस आलिया भट्ट शादी कब करेंगी। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के रिश्ते को लेकर भी उनके फैंस तरह -तरह की गॉशिप करते रहते है। इस बीच रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की एक बेहद रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे प्यारे और पसंदीदा जोड़ों में से एक हैं। सेलिब्रिटी कपल के फैन लंबे समय से उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। इनकी शादी की खबरों के बीच कई बार इनकी लवी-डवी तस्वीरें चर्चा में रहीं। आलिया और रणबीर अक्सर ही एक-दूसरे के परिवार के साथ समय बिताते देखा गया है। जिसके चलते लंबे समय से इनके इश्क के चर्चे हो रहे हैं।

फोटो को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि आलिया-रणबीर की यह फोटो रणथंबौर नेशनल पार्क के ट्रिप के दौरान की है। दरअसल, आलिया और रणबीर अपने परिवार के साथ नए साल के स्वागत के लिए रणथंबौर गए थे। जहां दोनों के साथ दोनों की मां नीतू कपूर और सोनी राजदान और दोनों की बहनें रिद्धिमा कपूर साहनी और शाहीन भट्ट भी थीं। इस दौरान दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रही थीं।

फोटो में रणबीर आलिया को KISS कर रहे हैं। फोटो में मौजूद कपल आलिया और रणबीर भी हैं इसकी पुष्टी दोनों के एक फैन ने की है। इस फैन ने आलिया की बहन शाहीन के साथ उनकी एक फोटो शेयर की है। जिसमें आलिया उसी ड्रेस में नजर आ रही हैं। जो उन्होंने इस फोटो में पहन रखी है। दोनों की यह रोमांटिक फोटो इनके फैंस के बीच खूब पसंद की जा रही है।

सोशल मीडिया पर दोनों की एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो सामने आई है। जिसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट साथ में नजर आ रहे हैं। दोनों की फोटो हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है। दरअसल, स्टाइलिस्ट ने आलिया भट्ट की एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसमें वह कैमरे के लिए पोज दे रही हैं. इसमें उनके पीछे कुछ फोटो फ्रेम रखे हैं। इन्हीं में से एक में आलिया, रणबीर के साथ रोमांटिक पोज देती दिख रही हैं।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular