Saturday, April 20, 2024
HomeBollywoodBirthday Special: कॉमेडी को एक नया रूप देने वाले जॉनी लीवर की...

Birthday Special: कॉमेडी को एक नया रूप देने वाले जॉनी लीवर की थी ऐसे जिंदगी, पेट भरने के लिए करना पड़ता था ये काम…….

मुंबई। फिल्मी दुनिया में फिल्मों के माध्यम से सबको हसाने वाले जॉनी लीवर के बारे में तो सब ही जानते होंगे लेकिन क्या आप उनकी असल जिंदगी के बारे में जानते हो ? क्या आप ये जानते हो कि जॉनी लीवर का असली नाम क्या है ? तो चलिए आज जॉनी लीवर के बारे में सब कुछ जानते है। कॉमेडी को एक नया रूप देने वाले जॉनी लीवर आज अपना 64वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अपनी बेहतरीन अदाकारी और हसनुमा किरदार के चलते आज जॉनी लीवर कॉमेडी का प्रतीक माने जाते हैं।

बता दें कि जॉनी का असली नाम जॉनी प्रकाश था। आखिर जॉनी प्रकाश, जॉनी लीवर कैसे बने? इसके पीछे एक बड़ी ही अनोखी कहानी है। जॉनी हिंदुस्तान लीवर में काम किया करते थे। वहां वे करीब 100 किलो से भी ज्यादा वजन के ड्रम को एक जगह से दूसरे जगह बड़ी ही आसानी से पहुंचा देते थे। कंपनी में वे अक्सर अपने दोस्तों के बीच एक्टिंग और कॉमेडी करके उनको खूब हंसाते। यहीं पर उनका नाम जॉनी प्रकाश से जॉनी लीवर पड़ा।

जॉनी लीवर के दो भाई और तीन बहनें हैं, जिनमें जॉनी सबसे बड़े हैं। जॉनी बेहद ही गरीब परिवार से संबंध रखते थे। इस कारण उन्होंने अपनी पढ़ाई को छोड़ दिया और पेन बेचने का काम शुरू किया। पेन बेचने के लिए उन्होंने बेहद ही अनोखा तरीका ढूंढा। वे अक्सर बॉलीवुड सितारों की तरह डांस करके पेन बेचा करते थे। इससे उनकी बिक्री अच्छी हो जाती थी। जॉनी एक मिमिक्री आर्टिस्ट भी थे। इसी वजह से उनको कई स्टेज शो करने का मौका मिला। ऐसे ही एक शो में सुनील दत्त जॉनी लीवर से काफी प्रभावित हुए और उन्होंने ‘दर्द का रिश्ता’ फिल्म में जॉनी को पहला ब्रेक दिया। उसके बाद इस स्टार ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। जॉनी लीवर ने अपने फिल्मी करियर में कई बुलंदियों को छुआ। जॉनी की कई फिल्में उस दौरान सुपर डुपर हिट साबित हुईं।

फिल्म जगत में इस किरदार ने कॉमेडी को एक नई ऊंचाई दी। उनको अब तक 13 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुका है। जॉनी का जन्म 14 अगस्त 1957 को आंध्र प्रदेश में हुआ। उनके पिता प्रकाश राव जनमूला हिंदुस्तान लीवर फैक्ट्री में काम किया करते थे। जॉनी बचपन से ही काफी मजाकिया स्वभाव के लड़के थे। वे अक्सर दूसरों के साथ खूब हंसी मजाक करते। इस कारण जॉनी के दोस्त उन्हें खूब पसंद करते थे।

साल 2000 में इस एक्टर ने रिकॉर्ड 25 फिल्में कीं। आज इस मशहूर एक्टर को हर कोई जानता है, पर आपको पता है कि जॉनी लीवर को 7 दिनों के लिए एक बार जेल में भी जाना पड़ा था। जॉनी के ऊपर ये आरोप लगा था कि उन्होंने तिरंगे का अपमान किया है। बाद में जॉनी के ऊपर से ये आरोप हटा लिए गए थे। जॉनी ने अब तक 350 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इस दौरान उन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी के दम पर करोड़ों लोगों के दिलों को जीता। वे बचपन से ही मजाकिया थे। कई लोगों का ये तक कहना है कि जॉनी लीवर भारत के पहले स्टैंड अप कॉमेडियन थे।

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular