Wednesday, April 17, 2024
HomeBollywoodमिथुन चक्रवर्ती की बहू ने टीवी के नंबर वन शो अनुपमामें क्यों...

मिथुन चक्रवर्ती की बहू ने टीवी के नंबर वन शो अनुपमामें क्यों चुना निगेटिव रोल? एक्ट्रेस ने खुद दिया जवाब

मुंबई। टीवी का नंबर वन शो बन चुका अनुपमा को दर्शक काफी पसंद कर रहे है। लेकिन इस शो में निगेटिव किरदार निभाने वाली काव्य भी काफी सुर्ख़ियों में रहती है। कभी अपने किरदार को लेकर तो कभी अपनी धमाके दार एक्टिंग को लेकर चर्चा ला विषय बनी रहती है। मदालसा सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं। वो इंस्टा रील्स बनाती हैं। शो की कास्ट के साथ मिलकर भी उन्होंने कई मजेदार रील्स वीडियो बनाए हैं। बता दें कि मदालसा एक्ट्रेस शीला शर्मा और डायरेक्टर सुभाष शर्मा की बेटी हैं। वे बॉलीवुड में गणेश आचार्य के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘एंजेल’ में काम कर चुकी हैं। बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले एक्ट्रेस 2009 में तेलुगू फिल्म ‘फिटिंग’ में नजर आई थीं।

एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की बहू, मदालसा शर्मा इन दिनों टीवी के नंबर वन शो अनुपमा में नजर आ रही हैं। इस शो में वो निगेटिव रोल निभा रही हैं। उनके कैरेक्टर का नाम काव्या है। शो में काव्या के रोल को बेहद अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वो अपने किरदार को बखूब निभा रही हैं। अब मदालसा शर्मा ने एक रील्स वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फैंस के कुछ सवालों के जवाब दिए। मदालसा ने ये भी बताया कि उन्होंने निगेटिव रोल क्यों किया।

पहला सवाल कि आप ने निगेटिव रोल क्यों चूज किया? इस पर मदालसा ने जवाब दिया- काव्या शो में मसाला एड करती है। दूसरा सवाल कि आप ट्रोलिंग को कैसे अवॉइड करती हैं? इस पर मदालसा ने जवाब दिया- मैं ट्रोलिंग से खुद को परेशान नहीं होने देती। आप फिल्मों में दोबारा क्यों काम नहीं करती? इस पर मदालसा ने कहा- टेलिविजन हो रहा है। चौथा सवाल कि काव्या अब आगे क्या करेगी? इस पर मदालसा ने बताया- ये जानने के लिए आपको सोमवार से शुक्रवार, 10 बजे अनुपमा देखना होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular