Thursday, March 28, 2024
HomeHollywoodपॉप सिंगर रिहाना बनीं दुनिया की सबसे अमीर फीमेल म्यूजिशियन, अरबों रुपए...

पॉप सिंगर रिहाना बनीं दुनिया की सबसे अमीर फीमेल म्यूजिशियन, अरबों रुपए की है मालिकिन

नई दिल्ली। पॉप सिंगर रिहाना अपनी पहचान के लिए मोहताज नहीं है। रिहाना सोशल मीडिया पर खासी चर्चा में रहती हैं। कभी तारीफ को लेकर तो कभी किसी विवाद को लेकर। रिहाना भारत में उस वक्त चर्चा में आई थीं जब उन्होंने देश में जारी किसान आंदोलन को लेकर एक ट्वीट किया था। उनका ये ट्वीट 3,50,000 से अधिक बार रीट्वीट हुआ था। इस एक ट्वीट से इतना असर हुआ कि उसके जवाब में भारत के गृह मंत्रालय को सफाई देनी पड़ी थी। रिहाना ने लिखा था कि आखिर इस आंदोलन पर क्यों ध्यान नहीं दिया जा रहा है? उनके ट्वीट के बाद मिया खलीफा, अमांडा सेर्नी समेत कई बाकी अंतरराष्ट्रीय सेलेब्स ने भी किसान आंदोलन को लेकर टिप्पणी की थी। टीम बॉलीवु लाइफ की ओर से भी रिहाना को इस माइल स्टोन के लिए बधाई।


अब रिहाना एक बार फिर से खासी चर्चा में हैं और वजह उनकी अमीरी बनी है। जी हां, रिहाना दुनिया की सबसे अमीर फीमेल म्यूजिशियन बन गई हैं। दुनिया की जानी मानी बिजनेस मैगजीन ‘फोर्ब्‍स’ की ताजा लिस्‍ट के मुताबिक, रिहाना के पास कुल 1.7 बिलियन डॉलर की संपत्त‍ि है। यानी कि करीब 1,26,11,14,40,000 रुपये। महज 33 साल की उम्र में रिहाना ने दुनिया की सबसे अमीर फीमेल म्यूजिशियन होने का खिताब अपने नाम कर लिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by R I H A N N A (@ririgalbadd)

अगर सबसे अमीर फीमेल एंटरटेनर लिस्ट की बात करें तो इसमें ओप्रा विन्फ्रे ही रिहाना से आगे हैं। ओप्रा की कुल संपत्त‍ि 2.7 बिलियन डॉलर है। रिहाना की कमाई केवल सिंगिंग से नहीं हुई है। सिंगिंग के अलावा रिहाना ने उनकी कॉस्मेटिक कंपनी ‘फेंटी ब्‍यूटी कॉस्‍मेटिक्‍स’ से कमाई की है। इस कंपनी में रिहाना 50 फीसदी की हिस्सेदार हैं। इस कंपनी की शुरुआत साल 2017 में हुई थी। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर रिहाना काफी फेमस हैं। इंस्टाग्राम पर रिहाना के 100 मिलियन से अधिक फॉलोवर्स हैं। इसके अलावा ट्विटर पर भी उन्हें 102.5 मिलियन यूजर्स फॉलो करते हैं। और अब एक बार फिर से रिहाना सुर्ख़ियों में बनी हुई है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular