Thursday, April 25, 2024
HomeBollywoodसंजय लीला भंसाली की फिल्म में नजर नहीं आएंगी दीपिका पादुकोण

संजय लीला भंसाली की फिल्म में नजर नहीं आएंगी दीपिका पादुकोण

गोलियों की रासलीला – रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत फिल्म में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने धमाल मचा दिया था। ये तीनों फिल्म बॉलीवुड के पॉपुलर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की थी। लेकिन अब सुन में आ रहा कि दीपिका संजय लीला भंसाली की अपकमिंग मूवी नजर नहीं आएंगी। इस फिल्म को लेकर कई खबरे सामने आई हैं।

दरअसल संजय की अपकमिंग मूवी बैजू बावरा में दीपिका के नाम कर चर्चा चल रही थी। फिल्म में लीड रोल में रणवीर सिंह नजर आने वाले है। हालांकि रणवीर सिंह से पहले रणबीर कपूर और कार्तिक आर्यन के नाम पर मुहर लगने वाला था। लेकिन ऐसा हो नहीं सका। रणवीर सिंह के अपोजिट दीपिका पादुकोण का नाम था।लेकिन अब इस फिल्म से दीपिका को बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

बता दे कि ये फिल्म करने के लिए दीपिका ने रणवीर सिंह जितनी फीस मांगी थी लेकिन संजय लीला भंसाली दीपिका की ये डिमांड पूरी नहीं करना चाहते थे। जिसके बाद अब दीपिका को इस फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा गया है। जिसके बाद अब इस फिल्म के लिए लीड एक्ट्रेस की तलाश फिर से शुरू हो गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular