Friday, April 19, 2024
HomeBollywood‘बिग बॉस ओटीटी ’ शो में एंट्री लेंगी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की...

‘बिग बॉस ओटीटी ’ शो में एंट्री लेंगी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी?

मुंबई। टीवी जगत का सबसे विवादित और फेमस रियेलिटी शो ‘बिग बॉस ’ एक बार फिर वापसी के लिए तैयार है। जिसका दर्शक भी बेसब्री से इंतजार कर रहें है। दर्शक भी अपनी दिलचस्पी दिखा रहें है और वो जानना भी चाहते है कि इस शो में कौन -कौन हिस्सा लेंगे। दरअसल ओटीटी पर शो को सलमान खान नहीं बल्की करण जौहर होस्ट करते नजर आएंगे।

ऐसे में हर कोई शो के कंटेस्टेंट्स के बारे में जानने को बेताब है। खबर है कि शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी भी शो का हिस्सा बन सकती हैं। हालांकि, अभी तक शो के मेकर्स या फिर खुद एक्ट्रेस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पीपिंग मून की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘शमिता शेट्टी भी करण जौहर के बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा बन सकती हैं।

अब अगर शमिता शो का हिस्सा बनती हैं, तो यह उनके लिए ही नहीं बल्की उनकी बहन शिल्पा शेट्टी और परिवार के लिए भी थोड़ा मुश्किलों भरा हो सकता है। शो में इस बार कई बदलाव किए गए हैं। खास बात ये है कि शो इस बार टीवी की जगह सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगा। शो पहले 6 हफ्ते तक ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट पर स्ट्रीम होगा, इसके बाद टीवी पर आएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular