मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों सुर्ख़ियों में बनी हुई है। कभी अपने बेटे का नाम लेकर तो कभी उसके नाम को लेकर चर्चाओं का मामलो गर्म रहता है। एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने इसी साल फरवरी में अपने दूसरे बेटे जेह को जन्म दिया है और इन दिनों अपने परिवार के साथ समय बिताने में व्यस्त हैं। एक बार फिर एक्ट्रेस करीना कपूर एक बार सुर्ख़ियों में बनी हुई है।
बता दें कि काम, बच्चों और परिवार के बीच भी करीना अपनी गर्लगैंग के लिए समय निकाल ही लेती हैं। करीना कपूर खान ने हाल ही में अपनी गर्ल गैंग के साथ पार्टी की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। करीना ने अपनी दोस्तों के साथ एक बूमरैंग वीडियो भी शेयर किया है। उन्होंने उन सभी पांचों की एक साथ पोज देते हुए एक क्लिप भी साझा की और लिखा, “यह हम हैं।
View this post on Instagram
दरअसल पहली फोटो में करीना अपनी गर्ल गैंग के साथ सोफे पर पोज देते हुए नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी फोटो में करीना अपनी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा के साथ नजर आ रही हैं।
करीना कपूर खान के साथ उनकी फ्रेंड मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा भी थीं। इसके अलावा महीप कपूर और मल्लिका भट्ट भी करीना के साथ मस्ती करती नजर आईं। करीना कपूर खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी गर्ल गैंग के साथ फोटोज शेयर की हैं। उन्होंने पार्टी के लोकेशन और खाने के लिए मलाइका को श्रेय दिया और फोटोज के लिए महीप कपूर को क्रेडिट दिया है।