Friday, April 26, 2024
HomeInterview'पवित्र रिश्ता 2' का पहला मोशन पोस्टर हुआ आउट, पोस्ट कर इमोशनल...

‘पवित्र रिश्ता 2’ का पहला मोशन पोस्टर हुआ आउट, पोस्ट कर इमोशनल हुईं अंकिता लोखंडे

मुंबई। सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता एक बार फिर से सबके बीच आने वाला है। दरअसल इस सीरियल में अर्चना और मानव की केमस्ट्री सबसे ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। तो वहीँ टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे शो ‘पवित्र रिश्ता 2’ की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं, इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी थी। इस शो ने अंकिता को 12 साल पहले घर-घर मशहूर कर दिया था। पॉपुलर शो ‘पवित्र रिश्ता’ के पार्ट 2 के आने से फैंस काफी रोमांचित हो गए हैं। इसी बीच अंकिता ने इससे जुड़ी एक और जानकारी शेयर की है।

अंकिता लोखंडे ने कुछ देर पहले ही अपने इंस्टाग्राम पर ‘पवित्र रिश्ता 2’ का मोशन पोस्ट शेयर किया है। यह इस शो का पहला मोशन पोस्टर है। वीडियो की शुरुआत में इसका थीम सॉन्ग बजता सुनाई दे रहा है। जाहिर है फैंस इसको देखने के बाद काफी इमोशनल हो रहे होंगे। इसे पोस्ट कर अंकिता ने कैप्शन में लिखा, ‘कुछ कहानियां आपको प्यार में विश्वास दिलाती हैं। देखिए ऐसी ही एक प्रेम कहानी #ZEE5 पर.”


अंकिता लोखंडे के पोस्ट पर फैंस के साथ सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं। एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने कमेंट कर लिखा, ‘ऑल द बेस्ट स्वीटहार्ट.’ एक ने लिखा, ‘इसे सुशांत के बिना करना बहुत दर्दनाक होगा। आपको बता दें, ‘पवित्र रिश्ता 2’ को जी5 पर स्ट्रीम किया जाएगा। इसमें अंकिता अपने पुराने अवतार यानी अर्चना के किरदार में नजर आने वाली हैं। वहीं सुशांत की जगह इसमें शहीर शेख मानव का रोल निभाएंगे। दिवंगत एक्टर सुशांत ने सबसे पहले यह रोल निभाया था, जिसके बाद हितेन तेजवानी इस रोल में नजर आए थे। हालांकि अब ये सीरियल दोबार आ रहा है और लोग अब इसको एक बार कितना पसंद करेंगे। ये तो बाद में ही पता चलेगा लेकिन फैंस को मानव का किरदार निभाने वाले दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को मिस करने वाले है।

RELATED ARTICLES

Most Popular