Saturday, July 27, 2024
HomeBollywoodकुछ इस अंदाज में भूमि ने मनाया अपना जन्मदिन, देखें...

कुछ इस अंदाज में भूमि ने मनाया अपना जन्मदिन, देखें तस्वीरें

नई दिल्ली: अपने 32वें जन्मदिन की पार्टी की तस्वीरें भूमि पेडनेकर ने रविवार शाम को इंस्टाग्राम पर साझा किया। अभिनेत्री ने रविवार को अपनी बहन समीक्षा पेडनेकर और अपने दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। भूमि पेडनेकर ने अपने जन्मदिन पर कई पार्टियां की।

एक तस्वीर में वह एक काले रंग के टॉप और जींस में दिखीं, जबकि एक अन्य तस्वीर में वह एक बैकलेस गुलाबी टॉप और काले रंग की फ्लेयर्ड जींस में दिखी। एक अन्य तस्वीर में अभिनेत्री अपने जन्मदिन का केक फ्लोरल प्रिंट ड्रेस में खाते हुए दिखाई दे रही है। भूमि की बहन समीक्षा ने भी जन्मदिन की फोटो शेयर की।

वहीं काम की बात करें तो भूमि पेडनेकर अगली बार अक्षय कुमार के साथ आनंद एल राय की रक्षा बंधन में दिखाई देंगी। आयुष्मान खुराना के साथ 2015 में रोमांटिक कॉमेडी दम लगा के हईशा के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने वाली भूमि ने शुभ मंगल सावधान (आयुष्मान खुराना के साथ), बाला, पति पत्नी और वो जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular