Saturday, July 27, 2024
HomeTVलड़कियों के दिलों पर राज करने वाले टीवी के 'अकबर' तोडा सबका...

लड़कियों के दिलों पर राज करने वाले टीवी के ‘अकबर’ तोडा सबका दिल, गुपचुप रचाई गर्लफ्रेंड से शादी

मुंबई। टीवी का ऐतिहासिक धारावाहिक ‘जोधा अकबर’ से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर रजत टोकस ने लोगों के बीच में अपनी अलग ही पहचान बनाई थी। दरअसल रजत के लिए आज का दिन बेहद खास है। बता दें कि लड़कियों के दिल पर राज करने वाले रजत टोकस का आज जन्मदिन है। तो हम आपको आज रजत से जुडी कुछ चुनिंदा जानकारी शेयर करेंगे। रजत टोकस ने ‘चंद्रनंदिनी’ और ‘जोधा अकबर’ जैसे धारावाहिकों में भी मुख्य किरदार निभाए थे। जिनमें उन्हें खूब पसंद भी किया गया था। रजत टेलीविजन के पॉपुलर शो ‘नागिन’ में भी नजर आ चुके हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajat (@rajattokas19)

रजत टोकस के हर शो में अपने आप को साबित किया है। वह एक बेहतरीन और टैलेंटेड एक्टर हैं. सीरियल पृथ्वीराज चौहान को इतना ज्यादा पसंद किया गया था कि बाद में इसे जोड़कर एक फिल्म के रूप में भी प्रस्तुत किया गया। रजत का चार्म ऐसा था कि लड़कियां उनकी दीवानी हुआ करती थीं और उनके जन्मदिन पर उन्हें तोहफे और लेटर भेजा करती थीं। लेकिन रजत का दिल एक ही लड़की चुरा सकी जिसका नाम हैं सृष्टि नायर। रजत ने अपनी गर्लफ्रेंड से साल 2015 में गुपचुप शादी रचाई ली थी।

रजत ने छोटी उम्र से ही टीवी जगत में दस्तक दे दी थी। आज रजत का जन्मदिन है। उनका जन्म 19 जुलाई 1991 को दिल्ली के मुनिरका में हुआ था। इस साल रजत अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। रजत टोकस ने बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरुआत की थी। रजत ने कई फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में भी काम किया है।

रजत ने टेलीविजन पर अपनी शुरुआत ‘सांई बाबा’ धारावाहिक के साथ की थी। लेकिन इस धारावाहिक से उन्हें पहचान नहीं मिला। सीरियल ‘धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान’ से उन्हें पहचान दिलाई। ‘पृथ्वीराज चौहान’ से पहले रजत ‘धरम वीर’ में नजर आए थे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular