Friday, March 29, 2024
HomeBollywoodवायरल हो रहा शहनाज गिल का नया लुक, फिल्मफेयर के कवर पेज...

वायरल हो रहा शहनाज गिल का नया लुक, फिल्मफेयर के कवर पेज पर छाई शहनाज

बिग बॉस में अपनी क्यूटनेस के कारण शहनाज ने सबके दिलों में अपनी जगह बना ली थी। अब एक फिर से शहनाज सुर्खियों में है। शहनाज गिल को फिल्मफेयर मैग्जीन कवर पर खास जगह मिली है। जिसके बाद एक्ट्रेस की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

मैग्जीन कवर के लिए एक्ट्रेस शहनाज गिल ने अल्ट्रा ग्लैम लुक में फोटोज क्लिक करवाई है। जिसकी वजह से एक्ट्रेस का नया लुक सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। शहनाज गिल ने इस कवर शूट में ट्रांसपेरेंट स्ट्रिप वाली ब्लैक ड्रेस पहनी है। इस फोटो में शहनाज गिल किसी हॉलीवुड स्टार से कम नहीं लग रही। शहनाज गिल को फोटो मैगजीन ने कवर पेज पर छापते हुए उन्हें द नेक्सट बिग थिंग का कैप्शन दिया है। शहनाज गिल की ये तस्वीर वाकई एकदम अलग अंदाज में है।

फिल्मफेयर के कवर पेज पर आते ही सोशल मीडिया पर शहनाज के इस लुक की खूब चर्चा हो रही है। उनकी इन तस्वीर पर उनके फैंस खूब कमेंट्स भी कर रहे है। बिग बॉस में शहनाज गिल की क्यूट शरारतों ने उनके फैन फॉलोइंग बढ़ा दी थी। शहनाज की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए मैगजीन कवर ने पोस्ट में लिखा कि आप शहनाज गिल की फोटो,विडियो या फिर उनके रियलिटी टीवी शो के पॉपुलर डायलॉग्स पर किसी के रिक्रीएटेड विडियो को देख बिना सोशल मीडिया को नीचे स्क्रॉल नहीं कर सकते। शहनाज गिल के इस लुक को देखते ही उनके फैंस ने ट्विटर पर ट्रेंड करना शुरू कर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular