Saturday, July 27, 2024
HomeBollywoodहरियाणवी मॉडल अनामिका बावा पति समेत गिरफ्तार, लगे हैं ये घिनौने आरोप

हरियाणवी मॉडल अनामिका बावा पति समेत गिरफ्तार, लगे हैं ये घिनौने आरोप

रोहतक। हरियाणवी कलाकार अनामिका बाबा उर्फ एनी बी और उसके पति शेखर खन्ना का घिनौना चेहरा दुनिया के सामने आखिर आ ही गया। सौतन से परेशान होकर जहर खाने वाली हरियाणवी कलाकार और उसके पति पर एक अन्य हरियाणवी मॉडल का रेप करने व उसकी न्यूड वीडियो वायरल करने के आरोप में जेल भेज दिया गया है। पीड़ित महिला कलाकार ने महिला थाना में पति पर रेप व उसकी पत्नी पर न्यूड़ वीडियो वारयल करने की शिकायत दी है। महिला थाना रोहतक पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद रोहतक पुलिस ने आईटी एक्ट, एससी एसटी एक्ट और रेप का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक, दिल्ली की रहने वाली एक मॉडल व हरियाणावी कलाकार ने इन दोनों पर रेप और न्यूड क्लिप वायरल करने का आरोप लगाया था। हिसार की रहने वाली मॉडल पिछले काफी समय से दोनों के टच में थी, जिसकी नजदीकियां शेखर खन्ना के साथ हो गई थी। कथित तौर पर उनका एक बच्चा भी हुआ था, जिनके बारे में मॉडल का आरोप है कि शेखर के परिवार ने उसका मर्डर कर दिया था। अब मॉडल की अश्लील क्लिप वायरल होने के बाद उसे धमकी भरे मेसेज भी आ रहे हैं, जिसके बाद उसने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। फिलहाल रोहतक पुलिस ने हरियाणवी कलाकार दंपति को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

गौरतलब है तकरीबन ढाई साल पहले हरियाणवी कलाकार अनामिका बाबा उर्फ एनी बी ने जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की थी। 29 दिसंबर 2018 को अनामिका के पति का जन्मदिन था और उसी दिन अनामिका ने खुद को खत्म करने लेने का प्रयास किया था। अस्पताल में भर्ती एनीबी ने कैमरे के सामने अपने आत्महत्या के कारणों को उजागर करने के साथ और अपने पति के चरित्र पर सवाल उठाया था। अनामिका ने बताया था कि उसके पति की लाइफ में दिल्ली की एक महिला आ गई, जिससे तंग आकर उसने मौत को गले लगाने की कोशिश की है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular