Saturday, July 27, 2024
HomeBollywoodदिव्यांका औऱ विवेक सालगिरह मनाने के लिए निकले हॉलिडे ट्रिप पर, रोमैंटिक...

दिव्यांका औऱ विवेक सालगिरह मनाने के लिए निकले हॉलिडे ट्रिप पर, रोमैंटिक अंदाज में आए नजर

दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति अभिनेता विवेक दहिया पांचवीं सालगिरह मनाने के लिए हॉलिडे ट्रिप हैं। दिव्यांका ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें दोनों एक दूसरे में खोए हुए हैं। वे एक-दूसरे की आंखों देख कर मुस्कुरा रहे हैं।

तस्वीरों में दिव्यांका और विवेक बाहर एक साथ खड़े दिख रहे हैं। विवेक ने अपना हाथ दिव्यांका के कंधे पर रखा है।

कैप्शन में दिव्यांका ने फिल्म रुस्तम के गाने तेरे संग यारा … खुश रंग बहारा… लिखा है। ये है मोहब्बतें की फेमस एक्ट्रेस ने अपने एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी शेयर की थीं।

उन्होंने वाइन कलर की ड्रेस पहनी थी। दिव्यांका ने कैप्सन लिखा था, सबसे अच्छा निर्णय आपसे शादी करना था … आपने अन्य सभी निर्णयों को मेरे लिए आसान बना दिया। 5वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं, माय लव।

ये जोड़ी इसी महीने एक मैगजीन के कवर पेज पर दिखाई दी और दिव्यांका ने इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 5वीं एनिवर्सरी को समर्पित।

RELATED ARTICLES

Most Popular